सर्दियों में सेहत का खजाना: एक बार ज़रूर ट्राई करें मुलेठी वाली चाय
मुलेठी की चाय के लिए आवश्यक सामग्री
-
मुलेठी का छोटा टुकड़ा
-
2 कप पानी
-
2 छोटी चम्मच चाय पत्ती
-
1 छोटी चम्मच चीनी (इच्छा अनुसार)
-
1 कप दूध (यदि आप दूध वाली चाय पसंद करते हैं)
मुलेठी की चाय बनाने की आसान विधि
-
एक पैन में एक कप पानी डालें और उसमें मुलेठी का टुकड़ा मिलाएं।
-
पानी को कुछ मिनट तक उबलने दें ताकि मुलेठी का सार पानी में अच्छी तरह घुल जाए।
-
अब इसमें चाय पत्ती और चीनी डालकर 2 मिनट तक उबालें।
-
चाहें तो इस चाय को बिना दूध के ऐसे ही छानकर पी सकते हैं।
-
अगर आप दूध वाली चाय पसंद करते हैं, तो इसमें दूध मिलाकर उबालें।
-
फ्लेवर बढ़ाने के लिए इसमें लौंग, इलायची या थोड़ा सा काली मिर्च पाउडर भी डाल सकते हैं।
-
बस, चाय को छानें और गर्मागर्म चुस्कियों का आनंद लें।
मुलेठी वाली चाय के अद्भुत स्वास्थ्य लाभ
मुलेठी की तासीर गर्म होती है, इसलिए यह सर्दियों में खास तौर पर लाभकारी मानी जाती है। यह कई स्वास्थ्य समस्याओं में मदद करती है:
-
सर्दी, खांसी और जुकाम में राहत
-
गला बैठना या खराश दूर करने में सहायक
-
शरीर की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार
-
गले और सांस की नलियों को शांत करने में लाभकारी
कुल मिलाकर, मुलेठी की चाय सर्दियों के मौसम में आपकी सेहत के लिए एक प्राकृतिक वरदान साबित हो सकती है।
