ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं? ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी सूजी-दही चीला

What to make for breakfast? Try this healthy and tasty semolina-yogurt cheela.
 
ब्रेकफास्ट में क्या बनाएं? ट्राई करें हेल्दी और टेस्टी सूजी-दही चीला

सुबह का नाश्ता क्या बनाएं—यह सोचना भी किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं है। परिवार के सदस्य रोज़ाना एक जैसा नाश्ता खाकर जल्दी बोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप कुछ नया, हल्का और स्वाद से भरपूर विकल्प ढूंठ रहे हैं, तो सूजी-दही चीला एक परफेक्ट चॉइस है।

बच्चों से लेकर बड़े तक सभी को यह चीला खूब पसंद आता है। खास बात यह है कि यह हेल्दी भी है और कुछ ही मिनटों में तैयार भी हो जाता है। मेहमानों को परोसें तो वे भी स्वाद की तारीफ किए बिना नहीं रहेंगे।

सूजी-दही चीला कैसे बनाएं? आसान रेसिपी नोट करें

स्टेप 1: बैटर तैयार करें

  • एक बड़े बाउल में 1 कप सूजी लें।

  • इसमें ½ कप दही और ½ कप पानी मिलाकर स्मूद बैटर तैयार कर लें।

  • मिश्रण को 20 मिनट तक ढककर रख दें ताकि सूजी फूल सके।

स्टेप 2: बैटर में सब्जियां और मसाले मिलाएं

  • चीला को स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें आप प्याज, हरी मिर्च, हरा धनिया या अपनी पसंद की कोई भी बारीक कटी हुई सब्जी मिला सकते हैं।

  • अब बैटर में

    • बारीक कटा हरा धनिया

    • हरी मिर्च

    • ½ चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट

    • ½ चम्मच हल्दी

    • थोड़ी कुटी लाल मिर्च

    • ½ चम्मच गरम मसाला

    • स्वादानुसार नमक
      डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।

  • अगर बैटर ज्यादा गाढ़ा लगे तो थोड़ा पानी डालकर अपनी पसंद के अनुसार एडजस्ट कर लें।

स्टेप 3: चीला सेंकें

  • तवा या नॉन-स्टिक पैन गर्म करें।

  • हल्का सा तेल, बटर या घी लगाएं।

  • तैयार बैटर को तवे पर डालकर गोल आकार में फैलाएं।

  • एक तरफ से हल्का सुनहरा होने पर पलट दें और दोनों ओर से कुरकुरा होने तक सेक लें।

  • इसी तरह सारे चीले तैयार कर लें।

Tags