11 सदस्यीय 11 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला यात्रा सम्पन्न

Shri krishn lila ka.samapan
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सनातन धर्म परिषद के तत्वावधान में 11 दिवसीय श्रीकृष्ण लीला यात्रा का आयोजन किया गया। विगत वर्षों में भी इसी समय यह यात्रा आयोजित की गई थी। इस यात्रा में अधिक लोग शामिल थे परन्तु गुवाहाटी ओखा एक्सप्रेस रेलगाड़ी के अचानक रद्द हो जाने से अधिकांश लोग यात्रा में सम्मिलित नहीं हो सके। 11 सदस्यों की यह यात्रा थी।इस यात्रा में यज्ञ नारायण मिश्र, राजेन्द्र प्रसाद दुबे,अशोक कुमार अवस्थी, अयोध्या प्रसाद शर्मा, विजय कुमार मिश्रा, दुर्गेश दुबे तथा शकुन्तला देवी चित्रा देवी तथा लीलावती देवी आदि महिलाओं ने यात्रा में भाग लिया। लखनऊ से यात्रा प्रस्थान कर के उज्जैन अहमदाबाद जामनगर होते हुए द्वारिका पहुंची। वहां द्वारिकाधीश का दर्शन कर के नागेश्वरनाथ ज्योतिर्लिंग रुक्मिणी मन्दिर गोपी तलाव और समुद्र पार करके भेंट द्वारिका का दर्शन किया गया। इसके पश्चात् सोमनाथ ज्योतिर्लिंग भालका तीर्थ गीता मन्दिर तथा पोरबन्दर में सुदामा मन्दिर और गांधी जी के आवास देखने को मिला। वहां से द्वारिका आकर ओखा गोरखपुर एक्सप्रेस से वापस आकर लखनऊ में  यात्रा स्थगित किया गया।
डॉ.स्वामी भगवदाचार्य
अन्तरराष्ट्रीय अध्यक्ष ने उक्त जानकारी दी।

Share this story