आजाद हिंद फौज स्थापना दिवस लाल किले में हुआ जोरदार कार्यक्रम :खोसला

 
Azad hind fauj
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

नई दिल्ली। 21 अक्टूबर 1943 नेताजी सुभाष चंद्र बोस द्वारा आजाद हिंद फौज का गठन किया गया। जिसकी वर्षगांठ आज पुरातत्व विभाग द्वारा लाल किले के अंदर बड़े धूमधाम से मनाई गई,जिसमें मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सैनिक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर चक्र प्राप्त कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी और दिल्ली एनसीआर के संयोजक राजीव जोली खोसला थे। क्षेत्रीय निर्देशक( उत्तर) डॉ अरविंन मंजुल द्वारा पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों द्वारा लाल किले के पर्यावरण में कार्यक्रम रखा गया। कर्नल त्यागी जी ने बताया किस प्रकार नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने भारत को आजाद कराने के लिए आजाद हिंद फौज का गठन किया।

नेताजी के नाम की अंग्रेजी हकूमत घबराती थी। आजादी चरखे से नहीं छीनने से मिली। आज हम सब को समझना चाहिए। राजीव खोसला द्वारा राष्ट्रीय सैनिक संस्था द्वारा बनवाई गई 14 क्रांतिकारी शहीदों की तस्वीर वाली घड़ी क्षेत्रीय निर्देशक को स्मृति चिन्ह के रूप में पेश की साथ में राष्ट्रीय सैनिक संस्था की श्रीमती कुलकर्णी जी व  100 से ज्यादा पुरातत्व विभाग के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया व त्यागी जी ने सब से निवेदन किया कि गुड मॉर्निंग, नमस्ते आदाबर्ज सब को बाइज्जत विराम दो और सिर्फ जय हिंद ही बोलो। सभी ने प्रण लिया कि आज से हम जय हिंद ही बोलेंगे।

Tags