बलरामपुर में भाजपा प्रत्याशी पलटू राम ने किया जनसंपर्क

 
Paltu ram.balrampur
 बलरामपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा चुनाव को लेकर प्रचार प्रसार अभियान तेज है बलरामपुर सदर से प्रत्याशी राज्यमंत्री पल्टूराम के समर्थन में धीरेन्द्र प्रताप सिंह धीरू द्वारा ग्राम सभा दूल्हापुर में जनसभा का आयोजन किया गया।                                          ग्राम सभा दूल्हापुर वासियों को संबोधित करते हुए बलरामपुर सदर प्रत्याशी पल्टूराम ने कहा कि जहाँ मेरे 5 वर्ष के शासनकाल में मुझ पर कोई आरोप नहीं लगा वही आज जो सपा के प्रत्याशी बलरामपुर सदर से चुनाव लड़ने आये है उनके शासनकाल में हर दिन अखबार में उनके कारनामे छपे रहते थे । भाजपा ने सभी लोगों के लिए काम किया,आज मातृ शक्ति भाजपा के साथ खड़ी है महिलाओं के लिए भाजपा ने बहुत सारे कार्य किया है प्रदेश में सरकार बनने के बाद गरीब बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये देने का निर्णय लिया गया है मेधावी छात्राओं को स्कूटी दिया जायेगा,इसके अलावा किसानों के हित में 6 मेगाफूड पार्क बनाया जायेगा,छुट्टा जानवरों के लिए गौशाला का निर्माण कराया जायेगा।                             इससे पूर्व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य किसान मोर्चा डॉ अजय सिंह 'पिंकू' ने सभा को सम्बोधित किया और सभी से कमल का बटन दबाकर सदर प्रत्याशी पल्टूराम को जिताने का अपील किया।                       सभा में मीडिया प्रभारी डीपी सिंह बैस',जिला महामंत्री वरूण सिंह,मंडल अध्यक्ष शिव प्रताप सिंह,संजय शुक्ल,शुभेंद्र गौरव,संजय सिंह,आशीष सिंह बन्टी,प्रधान तिलक राम,विजय प्रकाश,शिवराज चौरसिया,घनश्याम,दुखहरन,संतोष सिंह, बलजीत पांडे,संदीप उपाध्याय,अंशुमान शुक्ला,अक्षय शुक्ला,नीरज जगजीवन आदि स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही ।

Tags