-रावण का दहन कर नन्हे-मुन्नों ने मनायी दशहरे की खुशियां- -सेंट जोसेफ समूह में बच्चों ने मनाया दशहरा-किया रावण दहन

 
Ravan dahan

 सेंट जोसेफ की सभी शाखाओं में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया दशहरा पर्व-

-गांधी जयंती की पूर्व सन्ध्या पर गांधी व शास्त्री को किया नमन-

 Ram lila

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

लखनऊ. नन्हे-मुन्ने बच्चों को अपनी भारतीय संस्कृति, परम्पराओं और अपने त्यौहारो से परिचित कराने के लिये सेंट जोसेफ आरम्भ ही से प्रयास करता रहा है। उसी उद्देश्य को पूरा करते हुये सेंट जोसेफ समूह की सभी शाखाओं में दशहरे की छुट्टियों के पूर्व नवरात्र व दशहरा पर्व को  बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बड़ी संख्या में नन्हे मुन्नें बच्चों ने प्रभु राम, माता जानकी, भ्राता लक्ष्मण, भरत और हनुमान की वेश-भूषा को धारण किया। इस अवसर पर नन्हे बच्चों ने लघु राम लीला का मंचन भी किया। जिसमें राम बनवास का बड़ा ही मार्मिक मंचन किया गया। साथ राम रावण युद्ध के पश्चात रावण के पुतले का दहन किया गया। विद्यालय में आयोजित इस दशहरा पर्व का खासतौर पर नन्हे बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। इसके पूर्व गांधी जयंती की पूर्व सन्ध्या पर बच्चों ने महात्मा गांधी व सादगी के प्रतीक लाल बहादुर शास्त्री की जयंती को मनाया। प्रधानाचार्या ने गांधाी व शास्त्री के आदर्शों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर सभी ने गांधी जी की प्रिय रामधुन भी गायी। 

Ravan dahan

रावण दहन के पूर्व महिषासुर मर्दिनी नृत्य के माध्यम से महिषासुर का वध हुआ। जो विद्यालय की सीनियर छात्राओं के द्वारा अभिनीत किया गया। प्रभु राम ने रावण वध से पूर्व शक्ति की उपासना की तत्पश्चात रावण वध किया। सेंट जोसेफ समूह के प्रबन्ध निदेशक अनिल अग्रवाल और प्रबन्ध निदेशक नम्र्रता अग्रवाल ने आरती उतार कर और पुष्प वर्षा के साथ प्रभु राम का राज्याभिषेक किया। 

Ram lila in Lucknow

  इस अवसर पर विद्यालय समूह की संस्थापक प्रबन्धक पुष्पलता अग्रवाल ने कहा कि हमारे पर्व व त्योैहार बच्चों को सदैव अच्छी शिक्षा देते है। उन्होने सभी को नवरात्रि, व विजय के प्रतीक पर्व दशहरा के साथ गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें प्रदान की। इस अवसर पर उपस्थित बच्चों के साथ उनके अभिभावक व स्थानीय निवासियों ने भी बच्चों द्वारा प्रस्तुत महिसासुर मर्दिनी व रावण दहन का भरपूर आनंद उठाया। प्रधानाचार्या ने सभी अभिभावकों को उनके सहयोग करने के लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ram lila

Tags