23 अगस्त को प्रातः १०:३० से १२:३० बजे तक इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। चंद्रयान 3 के चन्द्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के दृष्टिगत इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला द्वारा एक कार्यशाला का आयोजन परिषद् परिसर में दिनांक 23.08.2023 को प्रातः १०:३० से १२:३० बजे तक किया जा रहा है।
इस कार्यशाला में रिमोट सेंसिंग एंड एप्लीकेशन सेण्टर के वैज्ञानिक डॉ० अनिरुद्ध उनियाल द्वारा चन्द्रमा पर एक व्याख्यान दिया जायेगा जिसमें चन्द्रमा के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई जाएँगी।
इसके अतिरिक्त इंदिरा गाँधी नक्षत्रशाला द्वारा चंद्रयान - 3 पर जानकारी उपलब्ध कराई जाएँगी। इस कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को प्रतिभागिता प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जायेगा।
चंद्रयान की लैंडिंग के समय नक्षत्रशाला द्वारा सजीव प्रसारण कराया जायेगा। इन कार्यक्रमों में कोई भी प्रतिभाग कर सकता है। यदि कल चंद्रयान की सफल लैंडिंग हो जाती है तो भारत चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग करने वाला प्रथम देश बन जायेगा। अब तक किसी भी देश ने चन्द्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडिंग नहीं की है।