अपर पुलिस महानिदेशक महिला एंव बाल सुरक्षा संगठन, पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था उ०प्र०, पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त

Retired police officers
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भागीरथ पी० जोगदण्ड, अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उ0प्र0 लखनऊ, बृजेश सिंह पुलिस अधीक्षक कानून-व्यवस्था, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ,  कैलाश चन्द्र पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक, सुरक्षा, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति हुए।

विजय कुमार पुलिस महानिदेशक, उ०० द्वारा पुलिस मुख्यालय में आयोजित विदाई समारोह में सेवानिवृत्त अधिकारीगण को मोमेन्टो भेंट किया गया तथा सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार के सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी ।

इस अवसर पर  आशीष गुप्ता पुलिस महानिदेशक नियम एवं ग्रन्थ सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अपने तैनाती के समय के संस्मरण साझा किये गये।

भागीरथ पी० जोगदण्ड अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन का जन्म 28 अक्टूबर 1963 को जनपद लातूर, महराष्ट्र में हुआ था। वर्ष 1992 में 'भारतीय पुलिस सेवा में चयनित हुये । प्रशिक्षणोपरान्त आप सहायक पुलिस अधीक्षक पीलीभीत, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून, पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल, चित्रकूट, कानपुर देहात, मऊ, बाराबंकी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहारनपुर, झांसी, लखनऊ, पी०एचक्यू इलाहाबाद, पीटीएस गोरखपुर, ई0ओ0डब्ल्यू0 वाराणसी, सर्तकता अधिष्ठान लखनऊ एवं सेनानायक, 42वीं वाहिनी पीएसी के पदों पर नियुक्त रहे । वर्ष 2007 में पुलिस उप महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस उप महानिरीक्षक / वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लखनऊ, कानपुर नगर, मुरादाबाद, उप महानिरीक्षक इलाहाबाद परिक्षेत्र, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, रेलवे मुख्यालय लखनऊ, पीएसी सेक्टर लखनऊ, टेलीकाम लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2010 में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस महानिरीक्षक इलाहाबाद परिक्षेत्र, सुरक्षा मुख्यालय लखनऊ, तकनीकी सेवायें लखनऊ, पीएसी मध्य जोन लखनऊ पुलिस महानिदेशक के सहायक, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, उ0प्र0 के पदों पर नियुक्त रहे। वर्ष 2016 में अपर पुलिस महानिदेशक के पद पर प्रोन्नत होकर अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक, पीएचक्यू इलाहाबाद पीएचक्यू लखनऊ पुलिस आयुक्त कानपुर | नगर के पदों पर नियुक्त रहे। वर्तमान में अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन, उ०प्र० लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे ।वर्ष 2001-2002 में यू0एन0 मेडल, गणतन्त्र दिवस 2010 के अवसर पर दीर्घ एवं सराहनीय सेवाओं के लिये पुलिस पदक, दिनांक 05.09.2012 को कठिन सेवा पदक, दिनांक 19.06.2014 को पराक्रम पदक, स्वतन्त्रता दिवस 2015 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 का प्रशंसा चिन्ह सिल्वर, गणतन्त्र दिवस 2016 के अवसर विशिष्ट सेवाओं के लिये राष्ट्रपति का पुलिस पदक, गणतन्त्र दिवस 2018 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० का प्रशंसा चिन्ह गोल्ड एवं गणतन्त्र दिवस 2019 के अवसर पर पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० का प्रशंसा चिन्ह प्लेटिनम से सम्मानित किया गया है।
 ब्रजेश सिंह पुलिस अधीक्षक का जन्म 09 अक्टूबर 1963 को जनपद बलिया में हुआ था। वर्ष 1997 में प्रान्तीय पुलिस सेवा में चयनित हुये। वर्ष 2019 में 'पुलिस अधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस अधीक्षक, जनपद संतकबीरनगर, यूपी-112 लखनऊ, अभिसूचना मुख्यालय लखनऊ के पदों पर नियुक्त रहे। वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था उ0प्र0 लखनऊ के पद पर नियुक्त रहे ।
स्वतंत्रता दिवस 2019 के अवसर पर उत्कृष्ट सेवा पुलिस पदक से सम्मानित किया गया है।
कैलाश चन्द्र पाण्डेय पुलिस उपाधीक्षक का जन्म 20 अक्टूबर 1963 को जनपद अल्मोड़ा (उत्तराखण्ड) में हुआ था। वर्ष 1982 में आरक्षी (पीएसी) के पद पर जनपद गोण्डा में नियुक्त हुये। वर्ष 2002 में प्लाटून कमाण्डर वर्ष 2008 में कम्पनी कमाण्डर के पद पर नियक्त रहे। वर्ष 2019 में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर प्रोन्नत होकर पुलिस उपाधीक्षक जनपद मथुरा, सहायक सेनानायक 23वीं वाहिनी पीएसी मुरादाबाद में नियुक्त रहे दिनांक 05.11.2022 से मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, 3000 लखनऊ में पुलिस उपाधीक्षक सुरक्षा के पद पर नियुक्त रहे ।

Share this story