"अहिंसा परमो धर्म:.. एवं सत्य की राह पर सदैव आगे बढ़ते रहना" इस

Lal bahadur shastri

 कथन के साथ विद्यालय में मनाई गयी गांधी जयंती*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। सरोजिनी नगर क्षेत्र के विद्यालय यूनिवर्सल सिटी कान्वेंट स्कूल में *गांधी जयंती* एवं *लाल बहादुर* *शास्त्री* जी की जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई|विद्यालय के समस्त शिक्षकों एवं छात्रों द्वारा गांधी जी  एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माला अर्पण किया गया|विद्यालय के  छात्र - छात्राओं द्वारा विद्यालय प्रांगण में स्वच्छता अभियान के तहत साफ सफाई का कार्य किया गया. एवं गांधीजी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर आधारित विषयों पर बच्चों ने *निबंध- लेखन* प्रतियोगिता एवं *वाद -विवाद* प्रतियोगिता में भी भाग लिया।


 निदेशक उमाकांत चौधरी ने छात्र - छात्राओं को गांधी जी द्वारा बताए गए सत्य के मार्ग पर चलने एवं अहिंसा के धर्म को अपनाने की शिक्षा दी|

Share this story