समाज में की जाने वाली सेवाओं में गो सेवा सर्वाधिक पुण्य कारी सेवा

Go seva

     *आदर्श गोशाला योजना के रचनाकार  राज्यपाल जी के अपर मुख्य सचिव डा सुधीर महादेव बोबडे से राजभवन में रमेश भैया ने की  भेंट एवं किया आमंत्रित*       

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

    लखनऊ। विनोबा विचार प्रवाह के सूत्रधार रमेश भैया ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश जानता है कि  कानपुर के आयुक्त और तमाम विभागों के प्रमुख पद पर रह चुके डा सुधीर महादेव बोबडे की कार्य शैली अदभुत ही है। वे इससे पूर्व प्रदेश पशुपालन विभाग के अपर मुख्य सचिव रहे तब उन्होंने सुंदर आदर्श गौशाला की योजना को प्रस्तुत कर उसे अमली जामा पहनाया। गौशालाओं के प्रति एक आशावादी सोच के धनी वर्तमान में माननीय राज्यपाल उत्तरप्रदेश के अपर प्रमुख सचिव के रूप में राजभवन की शोभा बढ़ा रहे हैं।

संपूर्ण देश वाकिफ है कि माननीय राज्यपाल महोदया राजभवन में स्थित गौशाला में जाकर स्वयं गौ मां के दर्शन सुबह करती हैं।उनका गायों से विशेष अनुराग है। माननीय राज्यपाल महोदया उ.प्र आदरणीय आनंदीबेन पटेल  जब प्रथम बार आश्रम के स्थापना दिवस 18 जनवरी 2021 को विनोबा सेवा आश्रम बरतारा शाहजहांपुर के सड़क मार्ग द्वारा लखनऊ से पधारी थीं तो सबसे पहले विनोबा गो सेवा सदन में गो ग्रास खिलाने से दिन भर की यात्रा  शुरू की थी।

वह अक्सर कहती भी हैं कि मेरा जन्म गुजरात के किसान परिवार में हुआ था जहां गो सेवा और खेती किसानी मैंने बचपन से ही शुरू की थी।उनके पूज्य पिता जी ने बाबा विनोबा के भूदान यज्ञ में जमीन दान में देकर भूदान के दाता बनकर भाग  लिए थे।   जिस देश के सबसे बड़े ग्यारह द्वारों वाले राजभवन की आदरणीय  आनंदी बा मुखिया हैं वहां पर एक गो प्रेमी, गो के लिए चिंता करने वाले और अत्यंत सक्रिय दीखने वाले राज्यपाल महोदय के अपर मुख्य सचिव डा महादेव बोबडे जी का होना एक अद्भुत संयोग ही है।

राजभवन की अत्यधिक व्यस्तता के बाबजूद भी उन्होने विनोबा गो सदन की जानकारी लेते हुए अपनी रुचि दिखाई। साथ में रहीं  सर्वोदय आश्रम हरदोई की अध्यक्ष उर्मिला बहन के यहां की गतिविधियों को भी सुना।और आश्रम में दर्शन देने का स्नेहभरा आमंत्रण स्वीकार कर विनोबा गो सेवा सदन के समर्पित तपस्वी गो सेवकों की तपस्या को महत्व देकर सभी को आनंदित कर दिया।चूंकि गो सदन के लिए एक एक क्षण  खपाने वाली विमला बहन ने तो गौशाला में हरियाली और  चारा पानी की अति  सुंदर व्यवस्था हेतु टीम भी लगा दी है। बरतारा क्षेत्र के पशु चिकित्सक जमुका डा विकास सिंह के अनुभव का लाभ लेकर आश्रम गो वंश स्वास्थय पर भी ध्यान देना प्रारंभ करेगा।

विनोबा गो सदन में अति उपेक्षित असक्त और स्नेह से वंचित गायों को गत पच्चीस वर्ष से  विनोबा मय भावना और मातृवत दुलार से पोषित किया जाता है। इस नीरस सेवा में पुण्य के भागीदार गांधी साप्ताहिक परिवार के प्रमुख श्री ओंकार मनीषी जी का संरक्षक के रूप में बड़ा योगदान है। गायों के लिए गुड की व्यवस्था दैनिक रूप से हो इसके लिए वे कैसे सेवा भावी लोगों को शहर से खोजते हैं। उनकी खोज के अनेक प्रतिफल हैं श्री रामचंद्र सिंघल जी की गो सेवा समाज में प्रख्यात ही है।

Share this story