अनुपम शुक्ला बने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष 

Anupam.shukla
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय 

 लखनऊ। समूचे विश्व में हिन्दू धर्म की वैदिक ध्वजा फहराने वाला संगठन जिसका एकमात्र लक्ष्य भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाना है। गौमाता एवं सनातन संस्कृति की रक्षा करने वाले संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार में अनुपम शुक्ला को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं नेशनल ब्यूरो चीफ राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद न्यूज़ चैनल जैसे गरिमामय पद की जिम्मेदारी आज परिवार के द्वारा सौंपी गई।

इस जिम्मेदारी को सौपते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देवप्रकाश शुक्ला ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि अनुपम शुक्ला  भारत में सनातन धर्म की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने में एक अहम भूमिका निभाएंगे और राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी हिंदू देवप्रकाश शुक्ला व राष्ट्रीय प्रमुख डॉ श्याम सुंदर पाराशर एवं अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता अभिषेक द्विवेदी व राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोज कुमार पाठक श्री श्री 1008 श्री महामंडलेश्वर श्री कवितादास जी महाराज राष्ट्रीय अध्यक्ष संत प्रकोष्ठ, महिला संत प्रकोष्ठ सहित सभी पदाधिकारियों ने उनके मनोनयन पर बधाई दी है।

Share this story