भरत के राजधर्म पर आधारित होगा अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम  मन्दिर

Hardoi atal mandir
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। अटल विश्व बंधुत्वेश्वरम मंदिर निर्माण हेतु क्षेत्र के चांदा महमदपुर गांव में द्वितीय अटल त्याग दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया विदिशा मध्य प्रदेश से आए महामण्डलेश्वर     गुजरात से मस्त गिरी जी नैमिषारण्य पीठाधीश्वर बाल  विद्या  जी महाराज ऋषिकेश देवेसानंद जी व विभिन्न प्रदेशो से संतो ने आध्यात्मिक राजधर्म    पर व्याख्यान दिये किन्नर प्रेमा बुआ ने चांदी की राखी बांधकर ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के मानस पुत्र संजीव द्विवेदी को आशीर्वाद दिया मंदिर निर्माण मे सहयोग देने का दिया आश्वासन   विभिन्न वक्ताओ ने  आधुनिक भारत के लोकतंत्र अटल बिहारी बाजपेई पूर्व प्रधान मंत्री  को त्याग का महानायक कहा गया अटल जी के मानस पुत्र संजीव द्विवेदी ने भगवान बुद्ध  को नमो बुद्धाय बिना युद्धाय का नारा दिया गया .

आत्म संतुष्टि संस्था के संचालक राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि कटियारी क्षेत्र का नाम अटल जी के मंदिर निर्माण से पूरी देश दुनिया में जाना जाएगा। चांदा महमदपुर गांव में अटल के मंदिर निर्माण के रूपरेखा पर चर्चा की। तथा दीपोत्सव व ध्वजारोहण  हुआ   मंच संचालन मनोज द्विवेदी एडवोकेट  व मंच व्यवस्थापक यतींद्र पाठक पूर्व प्रधान ने की सचिव मदन मोहन शर्मा उप ट्रस्टी देवेंद्र शुक्ल  उपाध्यक्ष अखिलेश त्रिवेदी   प्रधान हरीशंकर कुशवाहा, शिव कुमार यादव राजदेव यादव डाक्टर  वादाम सिंह यादव अरिमरदन उपाध्याय रावेद्र कुमार अग्निहोत्री नारंतक यादव राखी सिंह दिल्ली मंदिर निर्माण प्रमुख सहयोगी  रही।

श्यामपाल  सिंह विनोद पाण्डेय कुंजकिशोर शुक्ला,आमिर मंसूरी मौजूद रहे।

Share this story