अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों को दी गयी शुभकामनाएं
Mar 31, 2024, 21:24 IST
![प्रशांत कुमार DGP](https://aapkikhabar.com/static/c1e/client/86288/uploaded/5229a89ba53745eedc5316001bb1a2d7.jpeg?width=730&height=480&resizemode=4)
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
उत्तर प्रदेश डेस्क ,लखनऊ : प्रशान्त कुमार पुलिस महानिदेशक, उ०प्र० द्वारा पुलिस मुख्यालय में प्रमोद कुमार तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक, प्रशिक्षण निदेशालय उ०प्र० लखनऊ, रमाकान्त प्रसाद पुलिस अधीक्षक, पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड उ०प्र० लखनऊ एवं श्री नरसिंह नारायण सिंह पुलिस उपाधीक्षक अपराध शाखा, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उ०प्र० लखनऊ के अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्ति के परिपेक्ष्य में सेवानिवृत्त अधिकारियों को मोमेन्टो भेंट किया गया तथा सेवा काल के दौरान किये गये कार्यों की सराहना करते हुए उनके एवं उनके परिवार की सुख, समृद्धि एवं उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी।