ऊना में ब्लड डोनेशन

Blood donation

 
दि ऊना ब्लड सर्विस के महासचिव आशीष शर्मा ने अपने 34वें जन्मदिन पर रक्तदान करके अन्य लोगों को इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित किया। आशीष स्वयं एक गैरसरकारी संस्था के साथ जुड़े हुए हैं। जो समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन करते हैं। आज उन्होंने अपने 34वें जन्मदिन पर रीजनल अस्पताल में पहुंचकर रक्तदान करके महादान किया। दि ऊना ब्लड़ सर्विस संस्था के साथ जुड़े आशीष स्वयं भी कई शिविरों में रक्तदान कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान हर किसी व्यक्ति को करना चाहिए। इससे शरीर को कोई नुकसान नहीं पहुंचता।

तनाव कम होता है, भावनात्मक स्वास्थ्य में सुधार होता है। ब्लड डोनेशन के दौरान फ्री चेकअप से शारीरिक लाभ होता है। नेगेटिव भावनाओं से छुटकारा पाने में मदद मिलती है। एक स्वस्थ हृदय और संवहनी प्रणाली, अक्सर ब्लड डोनेट करने से ब्लड प्रेशर और दिल के दौरे का जोखिम कम हो सकता है। आशीष ने कहा कि रक्तदान करने से किसी जरूरतमंद की सहायता करकेे उसका जीवन बचाया जा सकता है।
फोटो: अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए आशीष शर्मा

Share this story