चंद्रयान 3 की सफलता से जिले में रहा जश्न का माहौल

Bjp ka jashn
 शहीद स्थल पर लोगो ने लहराया तिरंगा

बलरामपुर। चन्द्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के लांचिंग के बाद शुभकामनाओं एवं बधाइयों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ स्थानीय वीर विनय चौक पर बने शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर व तिरंगा फहराकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने लोगों को मिठाइयां खिलाकर मिशन की कामयाबी पर बधाई दी। 


वीर विनय चौक पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि इसरो के वैज्ञानिकों ने भारत के इतिहास में नया कीर्तिमान गढ़ दिया है। आज पूरी दुनिया भारत की वैज्ञानिक क्षमता का लोहा मान रही है। लोग भारत के इस मिशन की सराहना कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि चन्द्रयान-2 के विफल होने के बाद भारत के वैज्ञानिकों ने अपनी क्षमता को नहीं खोया था। वैज्ञानिकों के सतत प्रयास और भारत सरकार के निष्ठा का प्रतीक है कि आज चंद्रयान-3 का मिशन सफल हुआ है।

कहा कि अपने झंडे पर चांद की तुलना करने वाले पाकिस्तान को यह सोंच लेना चाहिए कि अब भारत का झंडा चंद्रमा पर फहरा रहा है। गुरुवार शाम को स्थानीय शहीद स्मारक पर मोमबत्ती जालाई गई। साथ ही तिरंगा फहराकर लोगों को मिशन की कामयाबी पर बधाई दी गई। लोगों ने चौराहे पर आतिशबाजी कर खुशी जाहिर किया।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री वरुण सिंह मोनू, नगर अध्यक्ष कृष्ण गोपाल गुप्ता, सभासद नंदलाल तिवारी, सुभाष पाठक, विनोद गिरी, बाबा उमाशंकर त्रिपाठी, प्रवेश दुबे, मोनू, अक्षय शुक्ला सहित भारी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Share this story