एस के डी अकादमी, की सभी शाखाओं के बच्चों ने चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देखा
Aug 24, 2023, 19:32 IST

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एस के डी अकादमी, की सभी शाखाओं के बच्चों ने चंद्रयान -3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग को देखा एवं उस पल को प्रत्यक्ष देख कर ख़ुशी से नाच उठे इतने महत्वपूर्ण पल को अपने सभी सहपाठी दोस्तों के साथ स्कूल में देखा एवं कैसे ये चाँद पर पहुंचकर खुला व क्या सूचनाएँ वहां से भेजेगा इस से सम्बंधित सभी जानकारियों के बारे में जाना l
संस्था के निदेशक श्री मनीष सिंह जी ने भी इस अविस्मरणीय पल के लिए इसरो की अभूतपूर्व सफलता एवं भारत देश की अप्रतिम कामयाबी के लिए सभी को बधाई व शुभकामनायें दी l उन्होंने सभी बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सफलता हमारे एक्सपर्ट वैज्ञानिको की मेहनत का नतीजा है कि आज भारत चाँद के दक्षिणी ध्रुव के पास कामयाब लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है l हम सभी को भारत की इस कामयाबी पर बहुत गर्व है l