सेंट स्टीफेंस एकेडमी के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा 

Saint stefence college
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। विद्यालय मनुष्य के संर्वागीण विकास का केंद्र होता है। क्योंकि अभिभावक बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार प्राप्त करने के लिए विद्यालय भेजते हैं। विद्यालय संस्कारशाला है, जहां बच्चों में आपसी सद्भाव, प्रेम के साथ उनमें नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है।  भाजपा विधायक डॉ नीरज बोरा   सेंट स्टीफेंस एकेडमी के वार्षिकोत्सव ‘आरंभ’ के उद्घाटन के समय में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। बतौर विशिष्ट अतिथि अन ऐडेड स्कूल एसोसिएशन के प्रेसीडेंट एंड सेंट जोसफ ग्रुप स्कूल लखनऊ के चेयरमैन अनिल अग्रवाल, दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको की प्रिंसीपल मनीषा एंथवाल प्रिंसिपल, डॉ आनंद किशोर पांडेय, पार्षद मुन्ना मिश्रा शामिल होंगे। समारोह में एकेडमी के बच्चों ने शिक्षात्मक- सांस्कृतिक कार्यक्रम किए। आयोजन संयोजक डॉ आनंद किशोर पांडेय ने बताया कि विभिन्न प्रतियोगिता के प्रतिभावान बच्चों को  पुरस्कृत किया गया। 
वार्षिकोत्सव का आगाज बच्चों ने मनमोहक गणेश वंदना से किया। बच्चों ने अपनी जटिल कोरियोग्राफी के साथ नृत्य कर किया। नर्सरी के बच्चों ने मन की उड़ान…शीर्षक प्रस्तुति से प्रशंसा पाई। प्री-प्राइमरी बच्चों द्वारा हॉकी पोकी एक्शन गीत सुनाया। आदि योगी में विभिन्न योग, आसनों जैसे ताड़ासन, सूर्य नमस्कार, पदमासन, चक्र आसन, नौका आसन, भुजंग आसन, शवासन, त्रिकोण आसन, सुखासन, वज्रासन आदि प्रस्तुत किया तो सभागार तालियों से गूंज उठा। एलकेजी के बच्चों ने अपने नृत्य प्रदर्शन से सपनों की दुनिया की सैर कराई। कक्षा एक के बच्चों मंच पर अपने स्कूली जीवन शरारतों को बखूबी पेश किया। शेर-ए-पंजाब में गबरू और मुटियारा, भांगड़ा और लड़कियों का गिद्दा जैसे सांस्कृतिक परफार्मेंस ने प्रशंसा पाई। कक्षा दो के बच्चों ने सृष्टि के पंचतत्वों के महत्व बताए। कव्वाली में माता-पिता और बच्चों की नोकझोंक दिखाई, तो नए पुराने गीतों का सफर प्रस्तुत किया। 
स्किट आरंभ और ट्राइम्प ऑफ इंडिया से प्रतिभा का परिचय दिया। हिंदी दिवस, संस्कृत दिवस, गणित प्रश्नोत्तरी, कंप्यूटर प्रश्नोत्तरी, खेल कैलीग्राफी एवं मास्क पेंटिंग इत्यादि में उपलब्धियां प्राप्त कर चुके विद्यार्थियों में अदिति, समृद्धि चौधरी, आकृति, समृद्धि जैसवाल, कीर्ति, शुभी, राशि, अभिजीत, अर्पिता, कृष्णा, साची, सृष्टि, वंशिका, सुनिधि, और रौनक को सेंट जोसफ ग्रुप स्कूल लखनऊ के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने पुरस्कृत कर समापन किया।  प्रिंसीपल सोनाली गुप्ता और कैप्टन गुंजन गुप्ता ने बच्चों, अभिभावकों, शिक्षक- शिक्षिकाओं व कर्मचारियों को आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share this story