चित्रगुप्त महादेव कांवड़ यात्रा 26 अगस्त को, गोमती तट से जवाहर भवन तक निकलेगी भव्य यात्रा
लखनऊ। सावन के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ में भगवान चित्रगुप्त महादेव को समर्पित चित्रगुप्त महादेव कांवड़ यात्रा का आयोजन 26 अगस्त 2026, बुधवार को किया जाएगा। यह धार्मिक यात्रा गोमती नदी के तट स्थित चित्रगुप्त धाम से प्रारंभ होकर जवाहर भवन स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक पहुंचेगी, जहां श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करेंगे।
कार्यक्रम का आयोजन “जेबी चित्रगुप्त मंदिर” ट्रस्ट, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। आयोजन समिति के अनुसार कांवड़ यात्रा सुबह 10:30 बजे गोमती तट स्थित चित्रगुप्त धाम से शुरू होगी। इसके बाद श्रद्धालु विश्वविद्यालय यू-टर्न पेट्रोल पंप होते हुए हनुमान मंदिर के रास्ते सिकंदरबाग चौराहे की ओर बढ़ेंगे।
आयोजकों के मुताबिक सुबह 11 बजे सभी भक्त सिकंदरबाग चौराहे पर एकत्र होंगे। यहां से यात्रा दूरदर्शन केंद्र के सामने से होते हुए जवाहर भवन स्थित चित्रगुप्त मंदिर तक जाएगी। यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान चित्रगुप्त महादेव के जयकारों के साथ आगे बढ़ेंगे।
जवाहर भवन पहुंचने के बाद भगवान चित्रगुप्त महादेव को विधिवत आदि गंगाजल समर्पित कर जलाभिषेक किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए फलाहार की व्यवस्था रहेगी और भगवान चित्रगुप्त महादेव का पूर्ण अभिषेक किया जाएगा।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कांवड़ यात्रा में शामिल होने और भगवान चित्रगुप्त महादेव का आशीर्वाद प्राप्त करने की अपील की है।
कार्यक्रम के संयोजक विकास सक्सेना, साकेत सदस्य भाजपा (पश्चिम विधानसभा क्षेत्र, लखनऊ) ने कहा कि यह आयोजन श्रद्धा, आस्था और सामाजिक एकजुटता का प्रतीक है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से शांतिपूर्ण एवं भक्तिमय वातावरण में कांवड़ यात्रा में सहभागिता करने का आग्रह किया।
आयोजन से संबंधित जानकारी और सहयोग के लिए संपर्क नंबर 9305421822 जारी किया गया है। कार्यक्रम संयोजक विकास सक्सेना से 9454116631 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
कार्यक्रम: चित्रगुप्त महादेव कांवड़ यात्रा
तिथि: 26 अगस्त 2026, बुधवार
स्थान: चित्रगुप्त मंदिर, जवाहर भवन, लखनऊ
यात्रा प्रारंभ: चित्रगुप्त धाम, गोमती तट
समय: सुबह 10:30 बजे
