सुपर सकर और पोकलैंड लगाकर शुरू हुई किला मोहम्मदी नाले की सफाई|

लखनऊ। आगामी मानसून को देखते हुए नगर निगम एवं सुएज इंडिया ने नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह के नेतृत्व में साथ मिलकर किला मोहम्मदी नाले का निरिक्षण किया| नगर आयुक्त के निर्देशानुसार सुएज इंडिया ने अपनी एक सुपर सकर मशीन को किला मोहम्मदी नाले ज़ोन 8 की सफाई के लिए लगा दी है एवं नाले की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है|
आपको बताते चले कि राजधानी लखनऊ में बारिश के दौरान सबसे ज्यादा जलभराव की समस्या जोन 8 में आती है| इसी के मद्देनज़र किला मोहम्मदी नाले की सफाई करना बहुत महत्वपूर्ण है| सुएज इंडिया के परियोजना निदेशक राजेश मठपाल ने बताया कि हमारी टीम पूरी तत्परता से नगर निगम के इस सफाई अभियान में सहयोग कर रही है|
नगर निगम की इस तैयारी को देखते हुए ऐसा लग रहा है इस मानसून में जोन 8 के निवासियों को जलभराव की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा|