विवेकानंद जयंती पर  कामनमैन सोसाइटी करेगा युवा दिवस का आयोजन 12 को

Swami vivekanad jayanti

-  विवेकानंद के वैश्विक स्वरूप पर होगी राष्ट्रवादी विचारक महिम तिवारी की विशेष प्रस्तुति

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा।
युग पुरुष स्वामी विवेकानंद की 161वीं जयंती पर एल बी एस डिग्री कालेज के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष धीरेन्द्र पाण्डेय के संयोजन व कामन मैन सोशल वेल्फेयर के तत्वावधान में आगामी 12 जनवरी शुक्रवार को युवा दिवस का आयोजन किया गया है।  अयोध्या में जन्मभूमि मंदिर के लोकार्पण शृंखला में चल रहे अमृत महोत्सव की शृंखला के अन्तर्गत युवा दिवस के कार्यक्रम में काशी विश्वविद्यालय के  शोधार्थी एवं राष्ट्रवादी विचारक महिम तिवारी स्वामीजी के अध्यात्म क्षेत्र में वैश्विक महत्व पर विशेष उद्बोधन होगा।

कार्यक्रम के आयोजक धीरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि शुक्रवार को प्रातः 10 बजे से मानस के सुन्दरकांड का पाठ एवं 12 बजे से जनपद के युवा संस्कृतिधर्मी  संगीतकार - कलाकारों का गायन वादन, कवियो द्वारा काव्य पाठ का आयोजन किया गया है। श्री पाण्डेय ने नगर के सभी बुद्धिजीवियों व युवाओं से कार्यक्रम में प्रतिभागी करने का आह्वान किया है।

Share this story