पुलिस महानिदेशक विजय कुमार ने पुलिस मुख्यालय में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा का किया उद्घाटन

Dgp vijay kumar
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

 लखनऊ। डीजीपी विजय कुमार ने  पुलिस मुख्यालय (सिग्नेचर बिल्डिंग) गोमतीनगर विस्तार, लखनऊ में पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों की सुविधा हेतु बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस मुख्यालय शाखा का शुभारम्भ बैंक के कार्यपालक निदेशक अजय कुमार खुराना व महाप्रबन्धक, लखनऊ अंचल राजेश कुमार सिंह की उपस्थिति में किया।

पुलिस महानिदेशक, उ0प्र0 द्वारा इस अवसर पर सभी बैंक अधिकारियों / कर्मचारियों एवं खाता धारकों सहित उपस्थित पुलिस अधिकारियों / कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी गयी।

इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक मानवाधिकार उ०प्र०, विशेष पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था / अपराध, अपर पुलिस महानिदेशक स्थापना, अपर पुलिस महानिदेशक कार्मिक, अपर पुलिस महानिदेशक पीएचक्यू / पुलिस महानिदेशक के जीएसओ अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे अपर पुलिस महानिदेशक भवन / कल्याण के अतिरिक्त  रचना मिश्रा उप महाप्रबन्धक,  समीर कुमार ओझा क्षेत्रीय प्रमुख तथा अभिनव सिंह मुख्य प्रबन्धक बैंक ऑफ बड़ौदा, पुलिस मुख्यालय शाखा सहित मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी / कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Share this story