अन्तरराष्ट्रीय सम्मेलन में अकादमी शिखर सम्मान से अलंकृत  हुए डा. रघुनाथ

Antarrashtriya sammelan
 

  

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। 
जनपद के सुधी साहित्यकार और शिक्षाविद डॉ. रघुनाथ पाण्डेय को नेपाल के जनकपुर में आयोजित  अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में   सैकड़ों विद्वानों की उपस्थिति में अकादमी शिखर सम्मान से सुशोभित किया गया । 
        पूर्वोत्तर हिंदी अकादमी शिलांग के तत्त्वावधान में आयोजित 22 से 24 सितम्बर तक तीन दिवसीय लेखक मिलन शिविर 2023 में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जलेश्वर (नेपाल) के मेयर सुरेश शाह ने डा. पाण्डेय को उनकी उल्लेखनीय साहित्यिक सेवाओं के लिए   अंग वस्त्र, पुष्पहार, ग्रंथ, प्रतीक चिह्न और मानपत्र प्रदान करते हुए सम्मानित किया।
        इस अवसर पर अकादमी के सचिव ने  पूर्वोत्तर भारत में हिंदी के प्रसार तथा हिंदी भाषा और साहित्य के क्षेत्र मे डाॅ. रघुनाथ पाण्डेय द्वारा दिये गये योगदान को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि श्री पाण्डेय  पूर्वोत्तर से संबंधित सात शोध ग्रंथों  के संपादन के साथ साथ कविता कहानी निबंध और लोकसाहित्य विधा में महत्वपूर्ण साहित्य का अनवरत सृजन  कर रहे हैं। 
 अकादमी के सचिव डाॅ अकेला भाई के संयोजन और आकाशवाणी शिलांग की उद्घोषिका डॉ. अरुण उपाध्याय के संचालन में संपन्न इस दिव्य और भव्य आयोजन  में  महाराष्ट्र के प्रो सुरेश माहेश्वरी, बलिया के डॉ भोला प्रसाद आग्नेय, मध्य प्रदेश के विजय बागड़ी, जबलपुर के प्रो श्रीकृष्ण तिवारी, प्रयागराज के डॉ विमल व्यास, डॉ मदन मोहन शंखधर, हरियाणा की डॉ उषा लाल, चंडीगढ़ के पंकज शर्मा, लखनऊ के अंशुमान खरे; पंजाब की देवेंद्र कौर, कोशी की रेखा झां, दरभंगा के आर के भारती सहित भारत के 15 राज्यों और नेपाल के जलेश्वर व कोशी के अजय झा, अयोध्या नाथ चौधरी सहित  100 लेखक और कवियों की मौजूदगी रही। शिविर में डॉक्टर रघुनाथ पांडेय द्वारा संपादित पूर्वोत्तर भाषाएं एवं लिपियां शोध ग्रंथ सहित कल 11 पुस्तकों और पत्रिकाओं का  लोकार्पण भी किया गया। डा. पाण्डेय को मिले सम्मान के प्रति पूर्व शिक्षा निदेशक डॉ. कृष्ण अवतार पांडेय पूर्व अपर शिक्षा निदेशक ललिता प्रदीप डाइट प्राचार्य अतुल कुमार तिवारी, पूर्व प्राचार्य एमपी सिंह, मनोहर लाल, पूर्व सहायक शिक्षा निदेशक विनय मोहन वन ने  हर्ष व्यक्त किया है।

Share this story