राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय प्रमुख बने डाॅ श्यामसुन्दर पाराशर जी महाराज

डॉ. श्यामसुन्दर पाराशर महाराज को (अन्तर्राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय प्रमुख) जैसे गरिमामय पद की जिम्मेदारी आज राष्ट्रीय युवा वाहिनी परिवार के द्वारा सौंपी गई, इस जिम्मेदारी को सौंपते हुए राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिन्दू देवप्रकाश शुक्ला ने कहा कि हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि डाॅ श्यामसुन्दर पाराशर भारत में सनातन धर्म की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाने में अपनी अहम भूमिका निभाएंगे। संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय युवा वाहिनी हिन्दू देवप्रकाश शुक्ला सहित समस्त पदाधिकारियों नें भी महाराज के मनोनयन पर बधाई दी है।
स्वामी नित्यानन्द पुरी जी महाराज
(राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति) ने
अन्य गुरुकुल स्थापना इत्यादि विविध सन्दर्भों पर चर्चा की।
आचार्य परमानन्द शर्मा जी
(राष्ट्रीय संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ)
ने पाराशर जी महाराज से विशुद्ध गुरुकुल परिकल्पना के संदर्भ में अभी तक हम क्या - क्या चिंतन कर चुके हैं इस संदर्भ में चर्चा की।
अन्य सदस्य अर्जुन सिंह उपस्थित रहे।