पूर्व विधायक अजय राय बने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष
Aug 17, 2023, 22:43 IST

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। प्रदेश कांग्रेस मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खड़गे द्वारा पूर्व विधायक अजय राय को उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है।
अंशू अवस्थी ने जानकारी देते हुए बताया कि नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पूर्वांचल के वाराणसी से हैं और कांग्रेस से विधायक रह चुके हैं, वाराणसी से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी भी रहे हैं।
श्री अवस्थी ने बताया कि पूर्व विधायक अजय राय के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यकारिणी की तरफ से एवं वरिष्ठ नेताओं, युवा कांग्रेस, छात्र संगठन एवं सभी प्रकोष्ठों व विभाग के नेताओं ने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को बधाई और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी है।