फर्जी डाक्यूमेंट के आधात पर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफास
लखनऊ। (रिपोर्ट: आर.एल. पांडेय) थाना गोमतीनगर पुलिस ने एक बड़े ठग को गिरफ्तार किया है, जो प्लॉट दिलाने के नाम पर लोगों से फर्जी दस्तावेज बनवाकर लाखों रुपये की ठगी करता था। आरोपी प्रद्युम्न शुक्ला को मुखबिर की सूचना पर उसके किराए के घर के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
क्या है पूरा मामला
27 फरवरी 2025 को डॉ. विजय विश्वकर्मा, निवासी त्रिवेणी नगर द्वितीय, सीतापुर रोड लखनऊ ने थाना गोमतीनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि प्रद्युम्न शुक्ला नामक व्यक्ति ने खुद को इवान्का इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. का प्रतिनिधि बताकर उन्हें प्लॉट दिलाने का झांसा दिया और फर्जी दस्तावेज दिखाकर ₹10,25,000 की ठगी की।
पीड़ित द्वारा जब पैसा वापस मांगा गया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके आधार पर पुलिस ने IPC की धाराओं 409, 420, 467, 468, 471, 504, 506 के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
24 जुलाई 2025 को पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी प्रद्युम्न शुक्ला गोमतीनगर के विनीत खंड स्थित अपने किराए के मकान के पास मौजूद है। सर्विलांस टीम की मदद से उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस जांच में खुलासा
पूछताछ में पता चला कि आरोपी ने पहले भी कई लोगों के साथ इसी तरह फर्जी रियल एस्टेट कंपनी के नाम पर धोखाधड़ी की है। इवान्का इन्फ्रास्ट्रक्चर नाम की कंपनी के नाम पर उसने कई नकली दस्तावेज बनाकर प्लॉट दिलाने के नाम पर पैसे ऐंठे हैं, जबकि उस कंपनी के नाम से कोई वैध प्लॉट उपलब्ध ही नहीं है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण
-
नाम: प्रद्युम्न शुक्ला
-
पिता का नाम: राजेन्द्र प्रसाद शुक्ला
-
स्थायी पता: ग्राम करमैनी, थाना मेहदावल, जनपद संत कबीरनगर
-
वर्तमान पता: मकान संख्या C-5/94, विनीत खंड, गोमतीनगर, लखनऊ
-
उम्र: लगभग 37 वर्ष
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
-
केस संख्या 175/2020 - धारा 409/420 IPC, थाना गोमतीनगर, लखनऊ
-
केस संख्या 330/2020 - धारा 323/506 IPC, थाना मेहदावल, संत कबीरनगर
-
केस संख्या 202/2022 - धारा 406/420/506 IPC, थाना सतरिख, जनपद सीतापुर
-
केस संख्या 74/2025 - धारा 409/420/467/468/471/504/506 IPC, थाना गोमतीनगर, लखनऊ
पुलिस के अनुसार अभियुक्त के अन्य आपराधिक मामलों की जानकारी भी एकत्र की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम
-
ब्रजेश चन्द्र तिवारी – प्रभारी निरीक्षक, थाना गोमतीनगर
-
उपनिरीक्षक विजय प्रताप सिंह चौहान – चौकी प्रभारी
-
आरक्षी जितेन्द्र कुमार – थाना गोमतीनगर
-
आरक्षी अजय यादव – सर्विलांस टीम, पूर्वी जोन
पुलिस की तत्परता से इस जालसाज की गिरफ्तारी से कई और संभावित ठगी के मामलों पर विराम लगने की उम्मीद है।
