भाजपा सरकार की नीतियों से आधी आबादी समाज में अपनी पहचान बना पाई है: प्रेमावती 

Due to the policies of BJP government, half the population has been able to establish its identity in the society: Premawati
भाजपा सरकार की नीतियों से आधी आबादी समाज में अपनी पहचान बना पाई है: प्रेमावती 
हरदोई(अम्बरीष कुमार सक्सेना) गांधी मैदान सभागार में भारतीय जनता पार्टी के शक्ति वंदन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से आधी आबादी समाज में अपनी पहचान बना पाई है। घर से बाहर तक नारी शक्ति अपने हौसलों से हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही है। देश में पहली बार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समाज की मुख्यधारा में लाकर उन्हे महिला स्वयं सहायता समूह से जोड़ा गया। स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाएं अपने और अपने परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त और सक्षम बनने में महत्वपूर्ण योगदान दें रही है।

प्रेमावती ने कहा कि विज्ञान के क्षेत्र में चंद्रयान अभियान में अहम भूमिका निभाने वाली महिला वैज्ञानिक डॉक्टर ऋतु से लेकर राजनैतिक क्षेत्र में देश की महामहिम राष्ट्रपति बनी द्रोपदी मुर्मू बड़ा उदाहरण है महिलाओं के लिए कि 2014 के बाद बनी भाजपा सरकार ने महिलाओं को मजबूत करने के लिए एक वातावरण तैयार किया। जिसके बाद सरकार ने प्रधानमंत्री जन धन अकाउंट, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मातृ वंदना, जीवन ज्योति बीमा योजना समेत तमाम योजनाएं शुरू की जिससे आधी आबादी को सम्मान से जीने का हक मिला। ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड का गठन किया गया, इससे महिला संबंधी अपराध को न्यूनतम स्तर तक पहुंचने में सफलता प्राप्त हुई है। 

कार्यक्रम में संजय गुप्ता क्षेत्रीय मंत्री ने मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं को केन्द्र में रख कर प्रधानमंत्री मोदी व योगी सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाएं देकर महिलाओं को लाभान्वित किया है। डबल इंजन की सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महिला स्वयं सहायता समूह की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि रक्षा, शिक्षा, चिकित्सा, खेल और विज्ञान आदि क्षेत्रों में मातृ शक्ति अपने नेतृत्व का लोहा मनवा रही हैं। खेल के मैदान से लेकर देश की सीमा सुरक्षा में पुरषों से कंधे से कंधा मिलाकर योगदान दे रही है। संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत का आरक्षण दिलाकर भाजपा ने महिलाओं की बरसों पुरानी मांग को पूरा करने का काम किया।

उन्होंने कहा कि भाजपा जो कहती है वह पूरा करके रहती है। प्रधानमंत्री मोदी की गारंटी का ही परिणाम है जो जनता के हित के सभी कार्य समयबद्ध रूप में पूर्ण हो रहे है। कार्यक्रम का संचालन महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता ने किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय महामंत्री अनुसूचित मोर्चा पी के वर्मा, जिला उपाध्यक्ष एसपी मौर्य संजय सिंह गुड्डू जिला महामंत्री इंजीनियर ओम वर्मा मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, मीडिया सह प्रभारी परेश गुप्ता, महेंद्र सोनी एनजीओ संयोजक, मुकुल सिंह आशा एनजीओ प्रकोष्ठ सह संयोजक, पीयूष शुक्ला महिला मोर्चा महामंत्री रीना गुप्ता नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय पारिशा तिवारी अनुराधा मिश्रा श्वेता जनकल्याण समिति प्रदेशध्यक्ष रीता सिंह, श्री श्याम स्वयं सहायता समूह की नंदनी अवस्थी, जय भोले सेवा समिति राष्ट्रीय सचिव पूजा गुप्ता मौजूद रही।

Share this story