मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने नगर निगम को धन्यवाद दिया
Fri, 8 Sep 2023
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ - विराट खण्ड, गोमतीनगर से समाज सेविका रानी तिवारी ने रूप कुमार शर्मा, अध्यक्ष, मानवाधिकार जनसेवा परिषद को अपराह्न 1.45 बजे सूचना दी कि 4/206, विराट खण्ड स्थित् पार्क में एक गाय का बछड़ा मृत पड़ा है जिसे अविलम्ब उठवाया जाए। रूप कुमार शर्मा ने इस सम्बन्ध में नगर निगम के अधिकारियों को सूचित किया
। श्री कृष्ण जन्माष्टमी के कारण नगर निगम में अवकाश होने के पश्चात भी नगर निगम के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गाय के मृत बछड़े को उठवाया गया। रानी तिवारी इस दौरान नगर निगम टीम के साथ उपस्थित रहीं।
मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा ने नगर निगम द्वारा त्वरित कार्रवाई हेतु सम्बंधित अधिकारियों तथा टीम के सदस्यों को धन्यवाद दिया।
