आंचलिक विज्ञान नगरी में चन्द्रमा एक अन्वेषण पर रोचक व्याख्यान-हुयी क्विज प्रतियोगिता

Nakshatrshala

 -रोचक व्याख्यान के साथ विज्ञान नगरी में भारतीय अंतरिक्ष प्रोग्राम पर हुया क्विज प्रतियोगिता का आयोजन-

-चन्द्रमा का पठार भी है एवरेस्ट से ऊंचा-डा0 उनियाल

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

      लखनऊ. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञान के पुरोधा डा0 विक्रम साराभाई के जन्म शताब्दी वर्ष के अर्न्तगत विज्ञान नगरी में अनेक वैज्ञानिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।  इसी श्रखला में आंचलिक विज्ञान नगरी में चन्द्रमा एक अन्वेषण विषय पर रोचक व्याख्यान का आयोजन किया गया। साथ ही इस अवसर पर विभिन्न स्कूली बच्चों के लिये भारतीय अंतरिक्ष विषय पर एक लिखित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

Nakashtrashala

      इस अवसर पर रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर के वैज्ञानिक एवं अर्थ रिसोर्सेज के पमुख डा0 अनिरूद्ध उनियाल ने चन्द्रमा एक अन्वेषण विषय पर रोचक व्याख्यान दिया गया। जिसमें उन्होने बताया कि चन्द्रमा के पठार भी पृथ्वी के माउन्ट एवरेस्ट से अधिक ऊंचाई के है। चन्द्रमा से संबंधित अनेक प्रकार रोचक जानकारियां उन्होनें दी। इस अवसर पर राजधानी  के विभिन्न स्कूलों के करीब दो सौ से अधिक बच्चों ने भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम विषय पर क्विज प्रतियोगिता में भाग लिया। दस विजेताओं को डा0 उनियाल के साथ विज्ञान नगरी के परियोजना समन्वयक एम0 अंसारी ने पुरस्कार व प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Share this story