जम्मू मेल छन्न अरोरियाँ पर रुकेगी 

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रेलयात्रियों के सुविधा के लिए रेलवे ने रेलगाड़ी संख्या 14033/14034 दिल्ली -श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली  जम्मू मेल का छन्न अरोरियाँ स्टेशन पर एक मिनट का अस्थाई ठहराव दिनाँक 13. 08 2023 से 12.11.2023 तक बढ़ाने का निर्णय लिया है :-

रेलगाड़ी संख्या 14033 दिल्ली जं०- श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा जम्मू मेल सुबह 05.25 बजे जबकि इसकी वापसी सेवा 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-दिल्ली जं० जम्मू मेल साँय 06.06 बजे छन्न अरोरियाँ स्टेशन पर रुकेगी । दोनों  दिशाओं में यह ठहराव  एक –एक मिनट के लिया होगा ।

Share this story