साल की अंतिम शाम रही यूपी महोत्सव के नाम

संडे और विदाई वर्ष के अंतिम दिन, यूपी महोत्सव में उमड़ा जन सैलाब

Lucknow mahotsav
 

खाने पीने, झूलों पर मस्ती सहित जमकर किया लोगों ने धमाल


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। नव वर्ष की पूर्ण संध्या पर प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि नव वर्ष आप सबके लिए मंगलमय हो। प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट द्वारा अवध महोत्सव, यूपी महोत्सव तथा भारत हस्त शिल्प महोत्सव के साथ-साथ पूरे साल विभिन्न अवसरों पर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा देता है तथा आगे बढ़ चढ़कर हिस्सा लेता है। ट्रस्ट द्वारा वृक्षारोपण, पर्यावरण, धर्म, चिकित्सा, खेल तथा नृत्य गायन तथा सामाजिक कार्य में भागीदारी करने वालों को हमेशा प्रोत्साहित और सम्मानित करता है। उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन निदेशालय द्वारा ओडीओपी विपणन योजना अन्तर्गत भारत हस्तशिल्प महोत्सव महोत्सव सहित अवध महोत्सव तथा यूपी महोत्सव को राज्य स्तरीय श्रेणी में शामिल कर लिया गया है। इन सबके लिए आप सबको बधाई। 

संस्था के उपाध्यक्ष इन.बी.सिंह ने कहा सभी को नव वर्ष मंगलमय हो, प्रगति पर्यावरण सर्विस ट्रस्ट सभी कलाकारों को निशुल्क मंच प्रदान करता है जिससे वह अपनी प्रतिभा को निखार सके तथा प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने आगे कहा कि यूपी महोत्सव, अलीगंज में एक छत के नीचे घरेलू उपयोग संबंधित सभी समान उपलब्ध हैं तथा आप सभी का यूपी महोत्सव में स्वागत है।

यूपी महोत्सव लखनऊ में आभूषण काव्यात्मक अभिव्यक्ति लखनऊ द्वारा भव्य कवि सम्मेलन आयोजित हुआ जिसमें रचनाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ अलका गुप्ता प्रियदर्शनी की सरस्वती वंदना से हुआ। मंचासीन सभी अतिथियों का माल्यार्पण करके सम्मानित किया गया। अंत में संस्था के अध्यक्ष द्वारा सभी का सादर अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डॉक्टर अलका गुप्ता, कंचन लता पांडे, अमित सचान, डॉ आनंदेश्वरी अवस्थी, रितु श्रीवास्तव एवं अनामिका सिंह ने शानदार कवि पाठ कर के मंच की शोभा बढ़ाई।

पोस्टल ग्राउंड अलीगंज में चल रहे यूपी महोत्सव में नृत्य मंथन स्कूल ऑफ डांस के सत्यवान में सैम, सार्थक द्वारा गणेश वंदना, साक्षी, आराध्या, संचित द्वारा ओल्ड इस गोल्ड, आर्यन, सार्थक, सैम द्वारा लूंगी डांस, अनम, साक्षी, काशवी द्वारा सूफी नृत्य, आर्यन, सैम, संचिता, सार्थक, अद्विदका द्वारा बॉलीवुड डांस, अनम, आराध्या व आर्यन का बॉलीवुड फ्यूजन, इन सभी का परफॉर्मेंस सभी के दिलों दिमाग पर छाप छोड़ गया। 

डुएट परफॉमेंस महाभारत भरतनाट्यम सृष्टि और मीनाक्षी द्वारा प्रस्तुत किया गया। अगली कड़ी में राजस्थानी डांस सृष्टि द्वारा, बॉलीवुड गानों पर डांस मीनाक्षी द्वारा और फोक डांस आकृति द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की अगली कड़ी में सोलो डांस कंपटीशन जूनियर जिसमें दिव्यांशी, निमिषा, आयुष, भार्गव, समृद्धि, पीहू, सृष्टि और सोलो डांस कंपटीशन सीनियर में आदित्य, शीतल, अर्पिता, रिद्धिमा, पूजा ने अपना परफॉर्मेंस दिया। जूनियर कंपटीशन के जज शिवकुमार रहे तथा नृत्य प्रतियोगिता की प्रभारी अंकित बाजपाई रहीं।

यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह और एन.बी. सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया तथा महोत्सव में प्रिया पाल ने सभी कलाकारों को सर्टिफिकेट दे कर सम्मान्तिन किया। नव वर्ष की पूर्व संध्या पर जाने वाले साल पर आए हुए दर्शकों और विशेष रूप से दिलीप श्रीवास्तव, प्रिया सिंह चौहान, शिवम, अंजुम, पवन पाल सहित सभी ने खूब धमाल किया। कार्यक्रम का संचालन अरविंद सक्सेना और हेमा खत्री ने किया।

Share this story