गोरखपुर और लखनऊ के बीच एक नई वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारम्भ 

Gorakhpur lucknow vande bharat
 

नियमित सेवा दिनाँक 09.07.2023 से 

प्रत्येक शनिवार को छोड़कर सप्ताह में 06 दिन चलेगी यह रेलगाड़ी 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। रेल यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने गोरखपुर तथा  लखनऊ के बीच सप्ताह में 06 दिन चलने वाली (प्रत्येक शनिवार को छोड़कर ) 22549/22550 गोरखपुर-लखनऊ- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन निम्नानुसार करने का निर्णय लिया है :-

22549 गोरखपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा दिनाँक 09.07.2023 से प्रारम्भ होगी । 22549 गोरखपुर–लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 06.05 बजे प्रस्थान कर उसी दिन पूर्वाहन 10.20 बजे लखनऊ पहूँचेगी | वापसी दिशा में 22550 लखनऊ –गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस की नियमित सेवा दिनाँक 09.07.2023 से प्रारम्भ होगी। यह रेलगाड़ी लखनऊ से साँय 07.15 से प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 11.25 बजे गोरखपुर पहूँचेगी | 22549/22550 गोरखपुर–लखनऊ –गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस  प्रत्येक शनिवार को छोड़ कर सप्ताह में 06 दिन चलेगी ।

मार्ग में यह रेलगाड़ी बस्ती तथा अयोध्या स्टेशनों पर दोनों दिशों में रुकेगी।

02549 गोरखपुर –लखनऊ वंदे भारत स्टेशन की उदघाटन सेवा का दिनाँक 07.07.2023 को संचालन 

दिनाँक 07.07.2023 को 02549  गोरखपुर –लखनऊ वंदे भारत स्पेशल की उदघाटन सेवा, गोरखपुर से साँय 03.40 बजे प्रस्थान कर उसी दिन रात्रि 08.30 बजे लखनऊ पहूँचेगी |

मार्ग में यह रेलगाड़ी सहजनवा ,खलीलाबाद , बस्ती , बभनान , मनकापुर, अयोध्या तथा बाराबंकी स्टेशनों पर रुकेगी |

Share this story