रसूखदारों के आगे एलडीए ने टेके घुटने ,ग्रीन बेल्ट कब्जे पर मौन सहमति ?

 
Awaidh nirman

*🚨 लखनऊ के जानकीपुरम विस्तार में सरकारी सड़क और ग्रीन बेल्ट पर..'सिंडिकेट' का कब्जा!*

*क्या लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) का काम शहर का नियोजित विकास करना है..या रसूखदारों को अवैध रास्ते और भूखंड रेवड़ी की तरह बांटना?*

*जानकीपुरम विस्तार के सृष्टि और स्मृति अपार्टमेंट के बीच की यह कहानी देखकर तो यही लगता है।*

*क्या है पूरा मामला? (तथ्य दर तथ्य) 📌 आइए समझते हैं..🫪*

*यहां नियम ताक पर..सड़क पर बन बनी दुकानें...सृष्टि और स्मृति अपार्टमेंट के बीच स्थित 18 मीटर संपर्क मार्ग के अंतिम छोर पर..कथित तौर पर ग्रीन बेल्ट को समाप्त कर अवैध रूप से LDA द्वारा व्यावसायिक भूखंड सृजित कर दिया गया.. जहां धड़ल्ले से अब दुकानें बनाई जा रही हैं।*

*अब इसमें बाउंड्रीवॉल तोड़ने का खेल देखिए.. इस मार्ग के अंत में एक वैध बाउंड्रीवॉल (सीमा दीवार) थी..आरोप है कि एलडीए प्रवर्तन विभाग के अभियंताओं से साठगांठ कर बिल्डर ने इसे ढहा दिया...ताकि पीछे स्थित निजी विकासकर्ता की कॉलोनी और CMS स्कूल के लिए अवैध आम रास्ता (शॉर्टकट) निकाला जा सके।*

*यहां तो विधायक के निर्देश की हवा उड़ाई जा रही.. क्षेत्रीय विधायक की शिकायत पर एलडीए उपाध्यक्ष के निर्देश के बाद जोन5 के अभियंताओं ने एक अस्थायी बाउंड्रीवॉल खड़ी तो की और कागजी पत्र भी जारी कर दिया..लेकिन कुछ ही समय बाद..सांठगांठ के बल पर उस दीवार को फिर से ध्वस्त कर दिया गया।*

*अब चल रहा अभिभावकों पर "अनैतिक दबाव".. अब इस सिंडिकेट में शामिल स्कूल प्रबंधन स्थानीय निवासियों (जिनके बच्चे वहां पढ़ते हैं) पर.. कथित रूप से दबाव बना रहा है कि वे इस अवैध रास्ते को खोलने के लिए लिखित सहमति दें। बच्चों की आड़ लेकर पूरी तरह असंवैधानिक इस प्रक्रिया को जायज ठहराने की कोशिश हो रही है।*

*हमारा सीधा सा❓ सवाल..सीधे जिम्मेदार महकमे से है*
*..आखिर किसके रसूख और स्वलाभ के चक्कर में एक सुनियोजित आवासीय योजना की सड़कों और सीमाओं को बदला जा रहा है?*

*एक बार सरकारी निर्देश पर बनी बाउंड्रीवॉल को दोबारा तोड़ने वाले रसूखदार बिल्डर और सिंडिकेट पर एलडीए का बुल्डोजर शांत क्यों है?*

*अपार्टमेंट के निवासियों की सुरक्षा और मानसिक शांति की कीमत पर इस निजी कॉकस को फायदा क्यों पहुंचाया जा रहा है?*

*अपार्टमेंट के जागरूक नागरिक इस संगठित अतिक्रमण और अत्याचार के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं।*

*अब देखना यह है कि @LkoDevAuthority प्रशासन इस कॉकस को तोड़ता है या रसूखदारों के आगे नतमस्तक रहता है..

Tags