हर साल की तरह सृष्टि अपार्टमेंट जानकीपुरम में स्ट्रीट डॉग का आतंक

 
Kutte ne kata

लखनऊ: अपार्टमेंट परिसर में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला, स्थानीय लोगों में रोष

लखनऊ के एक अपार्टमेंट परिसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पार्क में खेल रहे 7 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा घायल हो गया, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब 9:30 बजे की है। अपार्टमेंट के सी-1002 में रहने वाले शैलेंद्र सिंह के पुत्र सिद्धांत सिंह (7 वर्ष) अपने दो साथियों के साथ परिसर के पार्क में खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक कुछ आक्रामक कुत्तों ने उन पर हमला कर दिया। आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बच्चे को कुत्तों से बचाया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पिछले तीन वर्षों में क्षेत्र में आवारा और आक्रामक कुत्तों के हमलों की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिनमें कई लोग घायल हुए हैं। घटना के बाद अपार्टमेंट निवासियों में भय और आक्रोश का माहौल है।

निवासियों ने नगर निगम और संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि आवारा एवं हिंसक कुत्तों की समस्या के स्थायी समाधान के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं। उनका कहना है कि बच्चों और बुजुर्गों की सुरक्षा को देखते हुए प्रभावित क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाया जाना चाहिए।

घटना के बाद लोगों ने प्रशासन से अपील की है कि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कार्रवाई की जाए, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर नागरिक स्वयं को सुरक्षित महसूस कर सकें।

Tags