छठवां विशाल गोकुल ग्राम मां नव दुर्गा पूजा महोत्सव में 20 अक्टूबर को मां भगवती का जागरण किया जाएगा
Oct 19, 2023, 12:15 IST

छठवां विशाल गोकुल ग्राम मां नव दुर्गा पूजा महोत्सव में 20 अक्टूबर को मां भगवती का जागरण किया जाएगा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। गोकुल ग्राम कल्याण समिति के संयोजन में गोकुल ग्राम योजना प्रथम मुन्नूखेड़ा में शारदीय नवरात्रि पर्व पर 23 अक्टूबर तक गोकुल ग्राम नवदुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। गोकुल ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने बताया कि 20 अक्टूबर को मां भगवती का जागरण किया जाएगा।गोकुल ग्राम कल्याण समिति के अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी ने उक्त कार्यक्रम में श्रद्धालुओं से उपस्थित होने की अपील की है।