वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह में मेधावियों का हुआ सम्मान

Pioneer public school balrampur aapki khabar
 

Pioneer public school

पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने मेधावियों को मेडल देकर किया सम्मानित

पायनियर पब्लिक स्कूल में हुआ कार्यक्रम का आयोजन
                                                    बलरामपुर। पॉयनियर पब्लिक स्कूल एण्ड कॉलेज में गुरुवार को वार्षिक रिपोर्ट कार्ड वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति की।  विद्यालय के प्रबन्ध निदेशक डा एमपी तिवारी, सह निदेशक इं. आकाश तिवारी, संस्था के अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी एवं अंशिका तिवारी ने आये हुए मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ देकर किया। अतिथियों का स्वागत विद्यालय की छात्रा अर्पिता, कृष्णा, आदिती, आन्या राव, शगुन ने स्वागत गीत के माध्यम से किया।शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा नर्सरी से कक्षा एक तक के प्रथम, द्धितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा नर्सरी से रीत शुक्ला प्रथम, अनय शुक्ला द्धितीय तथा उत्कर्ष सिद्धार्थ ने तृतीय स्थान, कक्षा एलकेजी अ ग्रुप से अक्षत श्रीवास्तव प्रथम, अभिषेक शुक्ला द्धितीय तथा अक्ष सिंह ने तृतीय स्थान वहीं ब ग्रुप से काव्या पाण्डेय प्रथम, आराध्या यादव द्वितीय तथा अनघा द्विवेदी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा यूकेजी अ ग्रुप से एंजल सिंह प्रथम, आदित्य राज मिश्रा द्वितीय तथा एनिउल हक ने तृतीय स्थान तथा ब ग्रुप से मोहनी तिवारी प्रथम, प्रज्ञा यादव द्वितीय तथा मो जिशान ने तृतीय स्थान हासिल किया।  कक्षा एक अ ग्रुप से आव्या प्रथम, आरूष शुक्ला द्धितीय तथा अमन पाण्डेय ने तृतीय स्थान तो ब ग्रुप से कार्तिकेय सिंह ने प्रथम, अवन्तिका चौधरी द्वितीय तथा विराट मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्रों को मुख्य अतिथि दद्दन मिश्रा पूर्व सांसद व वर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रावस्ती एवं गोविन्द राम जिला विद्यालय निरीक्षक, बलरामपुर द्वारा रिपोर्ट कार्ड व मैडल देकर सम्मानित किया। इस दौरान मेधावियों के उत्साह वर्धन के लिए नन्हे मुन्ने बच्चों ने सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा दो से कक्षा पांच तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर अतिथियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस दौरान समूह नृत्य गीत एवरी टाइम वी टच सनसाइन नामक गीत पर श्रेया, आशी, आरोही, आव्या तथा श्रृष्टि ने प्रस्तुति दी। इसी क्रम में शैक्षणिक सत्र 2022-23 में शैक्षिक क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करनें वाले कक्षा छह से कक्षा आठ तक के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा छह के  अ ग्रुप से अनय श्रीवास्तव प्रथम, प्रीजोत मोदनवाल द्वितीय तथा गौरी शुक्ला ने तृतीय स्थान ब ग्रुप से आदर्श गोविन्द श्रीवास्तव प्रथम, उत्कर्ष कशौंधन द्वितीय तथा अंश चौधरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा सात के  अ ग्रुप से शिवेन्द्र शुक्ला प्रथम, अंश मिश्रा द्वितीय तथा अंश पाण्डेय ने तृतीय स्थान ब ग्रुप से अपराजिता मिश्रा प्रथम, शुभांगी मिश्रा द्वितीय तथा शोभित श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वही  कक्षा आठ के अ ग्रुप से यशी पाण्डेय प्रथम, पूर्वी गुप्ता द्वितीय तथा कुदेशिया खान तृतीय स्थान ब ग्रुप से मान्या श्रीवास्तव प्रथम, आयुश श्रीवास्तव द्वितीय तथा आकृति श्रीवास्तव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को सह निदेशक इं. आकाश तिवारी, विद्यालय के अध्यक्ष डॉ पीएन तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी एवं ललिता तिवारी आदि सम्मानित अतिथियों ने रिपोर्ट कार्ड व मैडल देकर सम्मानित किया। समूह नृत्य गीत बेवकूफआजाद है जीना मुझे नामक गीत पर सादमा, तेजस्वी, आरोही ने सुन्दर प्रस्तुति से दर्शकों का मन मोह लिया। वहीं कक्षा नौ एवं कक्षा 11 के प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं में कक्षा नौ  अ ग्रुप से जितेन्द्र वर्मा प्रथम, ओम पाण्डेय द्वितीय तथा माशू श्रीवास्तव तृतीय स्थान प्राप्त किया। ब ग्रुप से शोभित यादव प्रथम, अनमोल त्रिपाठी द्वितीय तथा कार्तिकेय मिश्रा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा 11 से प्रियंका मोदनवाल प्रथम, ओजस्वी श्रीवास्तव द्वितीय तथा बाशित खान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मेधावी छात्र-छात्राओं को अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया। के क्रम में उपस्थित अभिभावकों को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद दद्दन मिश्रा ने कहा कि पायनियर पब्लिक स्कूल जिले की एक अग्रणी शैक्षिक संस्था है। जहां छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा का माहौल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि पहले केवल स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों के रिपोर्ट कार्ड ही जारी होते थे लेकिन जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से सभी का वार्षिक रिपोर्ट कार्ड जारी होने लगा है। उन्होंने सभी मेधावी छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए सभी उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रबंधक डॉक्टर एमपी तिवारी आए हुए सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और उन्हें मोमेंटो व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
 कार्यक्रम के सफल आयोजन में सह निर्देशक आकाश तिवारी, संस्था के अध्यक्ष डा पीएन तिवारी, कोषाध्यक्षा मीता तिवारी, अंशिका तिवारी, उप प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, संतोष श्रीवास्तव, शिखा पाण्डेय अध्यापकगण राघवेन्द्र त्रिपाठी का विशेष योगदान रहा।

Share this story