कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने पीपल-बरगद लगाकर वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया

Balrampur

 वृक्ष लगाकर उसका संरक्षण अवश्य करें : धर्मवीर प्रजापति 


बलरामपुर। कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच वृहद वृक्षारोपण अभियान२०२३ का जनपद में शुभारंभ किया। जनपद बलरामपुर पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, सदर विधायक पल्टूराम, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, भाजपा जिला मंत्री अवधेश तिवारी, ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि गोविंद सोनकर, मीडिया सह प्रभारी संदीप उपाध्याय एवं उपस्थित सम्बंधित विभाग के अधिकारियों के साथ वैदिक मंत्रोंचार के बीच पुलिस अधीक्षक आवास के निकट ग्राम खगईजोत में वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ किया और उपस्थित ग्रामीणों के साथ संवाद करते हुए उन्हें पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि वृक्ष हमारे लिए प्राणदाता है उनके द्वारा हमें आक्सीजन की प्राप्ति होती है हमें अधिक से अधिक वृक्ष लगाते हुए उनका संरक्षण करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में २२ जुलाई को एक साथ ३० करोड़ पौधे लगाए जा रहे हैं आप सभी को इसमें प्रतिभाग करना चाहिए। मां. मत्री जी ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान हमें आक्सीजन का महत्व समझ में आया है हमें अधिक आक्सीजन देने वाले पौधे जैसे पीपल, बरगद, तुलसी, आम आदि पौधे अधिक से अधिक लगाने चाहिए। पर्यावरण के संरक्षण के लिए पालीथीन की जगह झोले का प्रयोग करना चाहिए ।

सदर विधायक पल्टूरआम ने राज्यमंत्री धर्मवीर प्रजापति का स्वागत करते हुए कहा कि आपके नेतृत्व में जनपद में अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनके संरक्षण का कार्य किया जायेगा। भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्षा आरती तिवारी, संदीप उपाध्याय ने सभी से वृक्ष लगाने का अनुरोध किया। इस दौरान वनविभाग एवं होमगार्ड विभाग के अधिकारी, पुलिस अधीक्षक केशव कुमार, सीडीओ संजीव मौर्य स्थानीय ग्रामीणवासी आदि उपस्थित रह ।

Share this story