नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने नाला सफ़ाई,जलभराव,सड़क एवं अन्य मूलभूत समस्याओं का किया निरीक्षण, पार्षद रेखा नागेंद्र सिंह ने किया स्वागत
Updated: Jun 24, 2023, 23:03 IST

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। आलमनगर वार्ड के अंतर्गत नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह ने नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ड के निरीक्षण में नाला सफ़ाई -जलभराव -सड़क एवं अन्य मूलभूत समस्याओं का निरीक्षण किया। पूरे वार्ड में सीवर, पानी ,तालाबों का सौंदर्य करण कराने की बात कही एवं संबंधित अधिकारियों को उपरोक्त सभी कार्यों का सर्वे कराकर शीघ्र पत्रावली तैयार करने लिए निर्देश दिया। उक्त जानकारी पार्षद रेखा नागेंद्र सिंह ने दी।