दलित गरीब  असहाय को सबल बनाने से ही सशक्त होगा राष्ट्र: राणा

हिन्दू सम्मेलन

- विश्व हिन्दू महासंघ ने मुंजहा बाबा आश्रम में किया 'सामाजिक समरसता हिन्दुत्व का प्राण' गोष्ठी व समरसता भोज का आयोजन

Virat hindu sammelan


ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा।
हिन्दू समाज में सभी जाति वर्ग व पंथ सम्प्रदाय में समरसता एकता व प्रेम सद्भाव पैदा कर उन्हें संगठित करने के लिए गुरू अवैद्यनाथ आजीवन समर्पित रहे। गरीब असहाय वर्ग को समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए संगठित प्रयास किया जाना चाहिए। 
    उतरौला रोड स्थित मुंजहा बाबा आश्रम में गुरुवार को  विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में गुरू अवैद्यनाथ टी नौवीं पुण्य तिथि पर आयोजित सामाजिक समरसता हिन्दुत्व का प्राण विषयक संगोष्ठी में उक्त विचार महासंघ के संभागीय प्रभारी दिग्विजय सिंह राणा ने व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि गुरु के महान आदर्शो पर चलते हुए उनके शिष्य योगी आदित्यनाथ नाथ प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में असहाय जनता की दिन रात सेवा कर रहे हैं। संगोष्ठी में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री गंगा शर्मा ने कहा कि हिन्दू समाज को सबल बनाने के लिए ऐसे समरसता भोज जैसे कार्यक्रम अनवरत चलाए जाने की जरूरत है। महासंघ के जिलाध्यक्ष विजय कुमार मिश्र ने कहा कि विश्व हिन्दू महासंघ के तत्वावधान में  मुंजहा आश्रम में गुरू पर्व नवरात्र व मकर संक्रांति के अवसर पर समरसता भोज का आयोजन दलित असहाय व समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से पिछले एक दशक से अनवरत किया जा रहा है।  संगोष्ठी को मंडल प्रभारी सुन्दर सिंह बाबू, चौधरी विजय सिंह   ने भी सम्बोधित कर हिन्दू समाज को सबल बनाने के लिए समरसता कार्यक्रम चलाने का संकल्प व्यक्त किया। 
    इस अवसर पर आयोजित समरसता भोज में हजारों की संख्या में लोगों ने महंत अवैद्यनाथ को श्रद्धांजलि देते हुए भोजन प्रसाद ग्रहण किया। 
    कार्यक्रम में अनिरुद्ध सिंह, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना उपाध्याय, संत मिश्र, अमित शुक्ल, जयप्रकाश तिवारी, विजय प्रकाश मिश्र, हर्ष सोनकर, कृष्ण मुरारी उर्फ गल्ले महाराज, सुनीता तिवारी, श्रेया सिंह, संतोष गुप्ता व ममता श्रीवास्तव आदि 
शामिल रहे।

Share this story