गौ गीता गङ्गा रक्षा मंच के  राष्ट्रीय अध्यक्ष बी0के0मिश्रा तथा राष्ट्रीय सचिव मनोज कश्यप ने उन्नाव में गौशालाओं का किया आकस्मिक निरीक्षण

Gau gita ganga

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गौमाता के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। भारत सरकार से रजिस्टर्ड  तथा  जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी वासुदेवानंद जी महाराज और माँ0उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक  के संरक्षण में चल रही संस्था गौ गीता गङ्गा रक्षा मंच  के  राष्ट्रीय अध्यक्ष  बी0के0 मिश्रा ने दिल्ली से उन्नाव आने पर  बांगरमऊ सहित अन्य स्थानों पर स्थापित  गौशालाओं का निरीक्षण किया। ज्ञातव्य है कि विगत 6 वर्षों से भारत सरकार से रजिस्टर्ड यह संस्था गौमाता के संरक्षण करने उन्हें राष्ट्रीय धरोहर के रूप में दर्जा देने सहित गीता को पाठ्यक्रम में सम्मिलित कराने तथा गङ्गा के निर्मलीकरण हेतु आम जनमानस को जागृत करने के निमित्त कार्य कर रही है।


इसी क्रम में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली से उत्तर प्रदेश के उन्नाव जनपद में आये तथा  उन्होंने बांगरमऊ सहित अन्य स्थानों पर चल रही गौशालाओं का निरीक्षण किया।उनकी सुरक्षा के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पुलिस प्रोटेक्शन दिया गया ताकि असामाजिक तत्व  किसी अप्रिय  घटना को अंजाम न देने पाए। बी0के0 मिश्रा ने गौशालाओं का निरीक्षण करने से पूर्व भगवान शिव के मंदिर गए तथा  उनका दर्शन कर पूजा अर्चना भी किया  सहयोगी साथी जिला अध्यक्ष उन्नाव मनमोहन मिश्रा जिला अध्यक्ष उन्नाव सांस्कृतिक रवि नादान जिला महामंत्री उन्नाव रामसागर द्विवेदी प्रदेश कार्य समित सूरज पांडे प्रसार प्रचार प्रकोष्ठ आदि मौजूद रहे।

Share this story