प्रधानाचार्या जतिंदर वालिया को मुख्यमंत्री प्रधानाचार्या पुरस्कार के लिए चयनित किया गया

Awadh collegeate
 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। अवध कॉलेजिएट विक्रम नगर पारा शाखा का वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह विद्यालय के सभागार में आयोजित किया गया। सर्वप्रथम दीपप्रज्वलन मुख्य अतिथि सुरेंद्र कुमार तिवारी (संयुक्त निदेशक, लखनऊ शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश) , विद्यालय के संस्थापक /प्रबंधक  सर्वजीत सिंह एवं निदेशिका जतिंदर वालिया एवं गणमान्य के करकमलों द्वारा संपन्न किया गया। मुख्य अतिथि  सुरेंद्र कुमार तिवारी (संयुक्त निदेशक, लखनऊ शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश)  ने अपने संबोधन में बताया कि रामगढ़ शाखा की प्रधानाचार्या जतिंदर वालिया को मुख्यमंत्री प्रधानाचार्या पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। 
      तत्पश्चात माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तथा विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा रंगारग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गए।
इसी कड़ी में अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम (नाटक, भागड़ा नृत्य) आदि का मंचन हुआ। 
इन शानदार प्रस्तुतियों ने अभिभावकों का मन मोह लिया। 
मुख्य अतिथि ने  प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुरस्कार के रूप में (72 साइकिल, 14 टेबलेट्स, 15विद्यार्थियो को 5100 का चेक)  व 42 ट्रॉली बैग भेंटकर उत्साहवर्धन किया। निदेशिका ने अभिभावक  माताओं को मदरक्वीन की उपाधि एवं प्रशस्ति पत्र भेंटकर सम्मानित किया। प्रबंधक सर्वजीत सिंह ने गतवर्ष सत्र में कक्षा में प्रथम तीन श्रेणी में उत्तीर्ण  विद्यार्थियो को नगद छात्रवृत्ति प्रदान की। संयुक्त  निदेशिका ब्रह्मजोत कौर एवं प्रधानाचार्या निशा सिंह ने आभार व्यक्त किया।

Share this story