राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद का पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में शुरू होगा प्रकाशन

Rashtriy yuva vahini shankhnaad
 

ब्यरो चीफ आर एल पाण्डेय

मथुरा। राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के  संपादक ,संस्थापक एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला  का वृंदावन आगमन हुआ और बांके बिहारी जी के दर्शन के पश्चात उन्होंने राष्ट्रीय युवा वाहिनी के प्रधान संपादक कैलाश नाथ सिंघल को पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं दिल्ली में राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के प्रचार एवं प्रसार के लिए लिखित रूप से अनुमति पत्र उनके कार्यालय वृंदावन में प्रदान किया तथा मथुरा ब्यूरो ललित अग्रवाल को भी राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद का डिजिटल प्रेस आईडी कार्ड प्रदान कर  मथुरा जिले में पूर्ण रूप से प्रसारित करने की जिम्मेदारी प्रदान की।

उन्होंने कहा कि बहुत जल्दी राष्ट्रीय युवा वाहिनी शंखनाद के दैनिक संस्करण  प्रदेश ,क्षेत्र की न्यूज़ एवं जानकारी सभी को प्राप्त हो इस बारे में विचार विमर्श किया। प्रधान संपादक एवं मथुरा ब्यूरो ललित अग्रवाल ने संपादक  देव प्रकाश शुक्ला को पटका पहना कर सम्मान किया और फूलों का गुलदस्ता भेंट किया और आश्वासन दिया कि पांचों विधानसभा में नगर निकाय के अनुसार संवाददाताओं की टीम जल्दी से जल्दी बनाई जाएगी जिससे कि लोगों को अपने क्षेत्र की जानकारी सच्चाई के साथ मिल सके।

Share this story