राधा यादव पत्नी स्व0 राजीव यादव नि0 32 सिविल लाइन जिला बदायूँ ने मुख्यमंत्री से की गुहार

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
बदायूं। प्रार्थिनी राधा यादव पत्नी स्व0 राजीव यादव नि0 32 सिविल लाइन जिला बदायूँ ने मुख्यमंत्री को दिए शिकायती पत्र में कहा कि प्रार्थिनी के मकान के पड़ोस में बहुजन समाज पार्टी के नेता राजेश सिंह पुत्र रनवीर सिंह का मकान बना हुआ है दोनों मकानों के बीच में लगभग 4 फिट चौड़ी एवं करीब 70 फिट लम्बी गैलरी है प्रार्थिनी के मकान के दो दरवाज है एक मेन रोड पर खुलता है व दूसरा दरवाजा उक्त गलरी में खुलता हैं प्रार्थिनी के मकान के बैनामा में भी दोनों दरवाजे दर्ज है। प्रार्थिनी के पति स्व० राजीव यादव की मृत्यु काविड के दौरान लगभग दो साल पूर्व हो चुकी है एवं प्रार्थिनी के ससुर उदयवीर सिंह एडवोकट की मृत्यु भी काविड के दौरान हो गई थी। उसके बाद से प्रार्थिनी न अपने मकान में नीचे किरायेदार रख रखे हैं जबकि ऊपर स्वयं रहती हैं व आना जाना लगा रहता है। प्रार्थिनी इस समय अपनी लड़की को उच्च शिक्षा हेतु लखनऊ में निवास कर रही है। प्रार्थिनी का उक्त गैलरी से भी बराबर आना जाना बना रहता है। क्योंकि मेन गेट पर अक्सर गाडियों का आना जाना रहता है। दिनांक 21-06-2023 को प्रार्थिनी के भाई संजय प्रार्थिनी के घर पर गये थे तो वहाँ उन्होने देखा कि पड़ोसी राजेश सिंह ने प्रार्थिनी की गैलरी के निकलने का रास्ता बन्द कर दिया है मेट को उखाड़ कर अलग कर दिया है। और गैलरी पर दीवार बनाकर अवैध कब्जा कर रहे है। इस पर प्रार्थिनी के भाई ने हमें सूचित किया तब प्रार्थिनी ने 1076 नम्बर पर लगभग 3:15 पर फोन किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। तब प्रार्थिनी बदायूँ अपने घर पर आयी एवं राजेश सिंह व उनका लड़का छोटू पुत्र राजेश सिंह से कहा कि यह गैलरी तो हमारे निकलने का रास्ता है यह आप अपने मकान में क्यों मिला रहे हो। तब राजेश सिंह ने कहा हमने गैलरी पर कब्जा कर लिया है अब किसी की ताकत नहीं है कि वह हमारी कब्जाई जगह वापस ले सके। हम जिस जगह पर कब्जा कर लेते हैं वह हमारी हो जाती है। ज्यादा बोली तो तुम्हारे मकान को तोड़कर अपने मकान में मिला लेगें। अब प्रार्थिनी बहुत परशान है क्योंकि प्रार्थिनी का गैलरी का काफी पुराना रास्ता बन्द हो गया है।
अतः श्रीमान जी से प्रार्थना है कि प्रार्थिनी का राजेश सिंह पुत्र रनवीर सिंह से गैलरी का रास्ता खुलवाया जाये एवं जो दीवार उन्होंने बनायी है उसे हटवाया जाये। और उनके खिलाफ भूमाफिया का केस भी दर्ज कराकर उचित कार्यवाही की जाये। श्रीमान जी की महान कृपा होगी।