*रु 175.73 करोड़ की लागत से समपार संख्या 8-स्पे० पर रेल ओवर ब्रिज हुआ स्वीकृत

 

*पारा से राजाजीपुरम जाने का रास्ता होगा सुगम* 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। पारा क्रॉसिंग, लेवल क्रॉसिंग संख्या 8-Spl पर रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) का कार्य रेल मंत्रालय एवं राज्य सरकार द्वारा लागत सहभागिता के आधार पर स्वीकृत किया गया है। जिसकी स्वीकृत कार्य की कुल लागत रु 175.73 करोड़ होगी। इस परियोजना के अंतर्गत, बाईपास लाइन एवं मेन लाइन पर, दो लेन का फ्लाईओवर एवं एक अंडरपास बाईपास लाइन पर बनाया जायेगा। इस परियोजना के पूर्ण होने पर पारा से राजाजीपुरम जाने के लिए सीधा रास्ता, फ्लाईओवर के रूप में उपलब्ध होगा स्थानीय निवासियों को ट्रेन परिचालन के कारण फाटक बंद होने पर इंतजार नहीं करना होगा। इसी प्रकार, पारा अंडरपास से पारा ग्राम के निवासियों  को जलालगंज अंडरपास की ओर जाने में सुविधा होगी।
भारत सरकार के रक्षा मंत्री एवं लखनऊ क्षेत्र से सांसद, राजनाथ सिंह के प्रयास से एवं उत्तर प्रदेश सरकार व भारत सरकार के रेल मंत्री  के मार्गदर्शन में, इस प्रस्ताव का तकनीकी हल निकालते हुए इस परियोजना को रेल मंत्रालय द्वारा स्वीकृति दी गई है।

Share this story