राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का सीतापुर दौरा कल
नैमिषारण्य में साधु संतों से मुलाकात करेंगे उसके पश्चात सीतापुर बाईपास स्थित एन के पैलेस एंड रिजॉर्ट मे कलस्तर की बैठक करेंगे जिसमें तीन जिलों के जिला अध्यक्ष और तीनों जिलों के प्रमुख भाजपा नेता और कार्यकर्ता जनप्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे । तत्पश्चात राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा जेपी पैलेस मछरेहटा रोड खैराबाद में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में भाग लेकर संबोधन दिया जाएगा। इस अवसर पर सहकारिता मंत्री जीपीएस राठौर, प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ,प्रदेश महामंत्री एवं क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय , अध्यक्ष अवध क्षेत्र कमलेश मिश्रा, आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल , उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु, कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही, एवं जिला के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह उपस्थित रहेंगे।
( Bureau chief R L Pandey )
