लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल फरीदीपुर दुबग्गा लखनऊ की छात्रा साक्षी शर्मा ने क्रिकेट प्रतियोगिता में मारी बाजी, प्राप्त किया द्वितीय स्थान

 

 

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा सेंट फ्रांसिस स्कूल भनौत, मथुरा में आयोजित दो दिवसीय  क्रिकेट प्रतयोगिता में  कक्षा 7 की छात्रा साक्षी शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया। अब साक्षी शर्मा राष्ट्रीय स्तर क्रिकेट प्रतियोगिता खेलने के लिए गुजरात जाएंगी।
विद्यालय परिवार ने उसका उत्साह वर्धन करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Share this story