तुलसीदास की जन्मभूमि  व साहित्यिक अवदान पर दिल्ली में सेमिनार 23 को

 - अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के आयोजन में अवधी साहित्यकारों व समीक्षकों का होगा जमावड़ा

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
 
 गोण्डा।अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के संयोजन में गोस्वामी तुलसीदास की जयंती पर आगामी 23 अगस्त को नई दिल्ली स्थित गांधी शांति प्रतिष्ठान में  तुलसीदास जन्म भूमि विवाद पर विमर्श व गोस्वामी के  साहित्यिक- सांस्कृतिक अवदान पर राष्ट्रीय सेमिनार का आयोजन किया गया है। 


 अवध संस्कृति के अध्यक्ष महेश सिंह व मीडिया पार्टनर एजुकेशन पब्लिकेशन व उदय सर्वोदय के सहयोग से आयोजित हो रहे इस राष्ट्रीय सेमिनार में लाल बहादुर शास्त्री स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोण्डा के हिन्दी विभागाध्यक्ष व शोध निदेशक डा. शैलेन्द्र नाथ मिश्र के संचालन में आयोजित सेमिनार गोस्वामी तुलसीदास व अवधी साहित्य पर विद्वान साहित्य कारों द्वारा विमर्श, वरिष्ठ साहित्यकारों का सम्मान , अवधी में काव्य पाठ एवं डा. श्री नारायण तिवारी द्वारा लिखित गोण्डा जनपद और तुलसीदास का विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। 


 अवध संस्कृति उत्कर्ष समिति के अध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि गोस्वामी तुलसीदास की जन्मभूमि व साहित्यिक सांस्कृतिक अवदान पर शोध निदेशक डा शैलेन्द्र नाथ मिश्र के संचालन व हिन्दी संस्थान से साहित्य भूषण से सम्मानित वरिष्ठ साहित्यकार डा, सूर्यपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य में हिन्दी के विद्वान व समीक्षक अनिल कुमार राय, बजरंग विहारी तिवारी, समाजसेवी सूर्य कांत सिंह,  बीएसए डा लक्ष्मीकांत पांडेय, डा. रघुनाथ पाण्डेय सहित दर्जनों विद्वान व समीक्षक द्वारा चर्चा करने के साथ ही संग्रह टाइम्स दिल्ली द्वारा डा. श्री नारायण तिवारी की पुस्तक गोण्डा जनपद और तुलसीदास का लोकार्पण किया जाएगा। 

सेमिनार में  साहित्यकार डा एसपी सिंह प्रो अनिल राय, अवधी अभिनेता रमेश दूबे रमेशवा, डा. श्री नारायण तिवारी को अवध संस्कृति सम्मान 2023  व प्रख्यात अवधी लोक गायक शिवपूजन शुक्ल, कवि विशाल, मनोज मिश्र, कप्तान, जयवीर सिह 'सरस' का काव्य पाठ भी आयोजित होंगे।

Share this story