शिवभक्तों ने किया भोलेनाथ का अभिषेक

Dukh haran nath mandir gonda
 ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

गोण्डा। सावन माह के साथ पुरुषोत्तम मास में भूतभावन भगवान भोलेनाथ का अभिषेक व पूजन करने वाले भक्तों पर शिव की असीम अनुकंपा बरसती है। समाज में सुख शांति एवं सौहार्द की वृद्धि होती है। नगर के ऐतिहासिक व पौराणिक शिव मंदिर दुखहरणनाथ में अभिषेक करते हुए शिव भक्त नीरज शुभम रवि व संजय सोनी ने यह विचार व्यक्त किया।

Dukh haran nath mandir

नगर के वरिष्ठ समाजसेवी संदीप मेहरोत्रा ने  बताया कि सावन में शिव जी की कमल फूल दुर्वा घी दूध से अभिषेक करने से परिवार में सुख समृद्धि बढ़ती है। मंदिर में शिव भक्त महिलाओं व बुजुर्गों के लिए पूजन अर्चन में विशेष सुविधा की व्यवस्था है। उन्होंने बताया कि सावन माह के साथ पुरुषोत्तम मास तक पूरे दो माह तक शिव का अभिषेक चलता रहेगा।

Share this story