लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा सिक्ख मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने बताया कि लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आज दिनांक 30 जून 2023 को सिक्ख मेधावी छात्रों का सम्मान समारोह गुरुद्वारा सदर कैंट में आयोजित किया गया।जिसमें दसवीं एवं बाहरवीं के समस्त बोर्डो 2023 के छात्रों को सम्मानित किया गया।
कमेटी के महामंत्री एवं गुरुद्वारा सदर के अध्यक्ष सरदार हरपाल सिंह जग्गी महा मंत्री ने अवगत कराया कि सम्मानित करने का माप दंड 90 % से अधिक है एवं 90%से अधिक प्राप्त करने वालो को सम्मानित किया गया। समस्त बोर्डो के अंकों का अवलोकन स. वरिंदर सिंह प्रधानाचार्य खालसा कॉलेज, श्रीमती मंजीत कौर, श्रीमती जतिंदर वालिया प्राचार्य अवध कॉलेज द्वारा किया गया।
10वी एवं बारवीं में 46 आवेदन आये। सबसे अधिक अंक दसवीं में जसकिरण कौर ने 99% अंक प्राप्त किए द्वितीय स्थान जैस्मिन कौर गम्भीर 98.2% एवं सतविंदर कौर ने तृतीय स्थान 97.2% प्राप्त किया।
कक्षा 12वीं में प्रथम दिलप्रीत सिंह 98.5% द्वितीय मनप्रीत सिंह गांधी द्वितीय सतविंदर कौर 98% तृतीय 97.75% स्थान प्राप्त किया।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों को चयनित करके उनको सिविल सर्विसेज के लिए प्रेरित करना है। मुख्य अतिथि के रूप में इंदरजीत सिंह (आई.ए.एस.) नगर आयुक्त एवं पूर्व पुलिस महानिदेशक सेवानिवृत्त सरदार आर पी सिंह सम्मिलित हुए। सरदार सतपाल सिंह मीत प्रवक्ता ने अवगत कराया कि वर्तमान में सिक्ख समाज से आई.ए.एस. ,आई.पी.एस. एवं अन्य सिविल सर्विसेज में संख्या बहुत हो गई है।
इस श्रंखला में लखनऊ गुरुद्वारा प्रबंदक कमेटी द्वारा गुरुद्वारा सदर में सिविल सर्विसेज की कॉउंसलिंग पूर्व महा निदेशक पुलिस आर.पी. सिंह जी द्वारा पारित की जा रही है।
सदर गुरुद्वारे के महामंत्री स. तेजपाल सिंह ने अवगत कराया की सभी बच्चों को सिल्वर कोइन्स, सर्टिफिकेट एवं स्मृति चिन्ह द्वारा सम्मानि किया एवम आयोजन के उपरांत सुषम जलपान की व्यवस्था की गई।