मुस्कुराइए आप लखनऊ में हैं..!त्रिवेणी नगर वार्ड में नगर निगम का कारनामा देख चौक जाएंगे आप..

Triveninagar.
 पहले बनती है वार्ड में सड़क फिर सड़क पर होती है खुदाई..

-सड़क बनाते समय,सीवर लाइन के ढक्कनों को ढक देता है नगर निगम,बारिश होने पर शुरू हो जाती है सड़को की खुदाई..
-लखनऊ उत्तरी विधानसभा से विधायक है नीरज बोरा.


लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ नवाबों का शहर कहा जाता है। यहां की एक कहावत है कि मुस्कुराइए आप लखनऊ में है। लेकिन जब मूलभूत सुविधाओं का ही आभाव हो तो स्थानीय निवासी कैसे मुस्कुरायें,यह सवाल राजधानी के बहुत से वार्डों में लोग उठाते नजर आते हैं।

Triveni nagar

मामला लखनऊ नगर निगम के त्रिवेणी नगर वार्ड से जुड़ा है अभी हाल ही में वार्ड में सड़कों का दुरुस्तीकरण काम शुरू हुआ लेकिन सड़क का मरम्मतीकरण ऐसे किया गया है कि वह दिन दूर नही है जब  स्वयं लखनऊ नगर निगम अपने लाव लश्कर के साथ सड़क की खुदाई करने पहुंच जाता है।


वही भारत मे मानसून ने दस्तक दे दी हैं।और जल्द ही यूपी में मानसून की एंट्री होने वाली है और आगामी 20 जून से भारी बारिश का अलर्ट जारी है।ऐसे में यहां के निवासियों को सीवर चोक होने तथा जलभराव की समस्या से आये दिन दो चार होना तय है।जब लोगो के घरों में बारिश से  पानी भरना शुरू होगा तो नगर निगम सड़को पर बने सीवर लाइन का ढक्कन ढूढने के लिए खुदाई करना चालू करेगा और सड़क को खस्ताहाल बनाकर फिर कई वर्षों के लिए यूँही छोड़ कर चलता बनेगा।

खस्ताहाल सड़को व बारिश से होने वाली समस्या से यहां के लोगों को गम्भीर समस्या झेलनी पड़ती है। यही नही दो चार लोग गिरकर चोटिल भी होते है।इसको लेकर कई बार शिकायत हुई,लेकिन समस्या जस की तस बनी हुयी है। 


त्रिवेणी नगर वार्ड में कई बार से भाजपा के सभासद है मुन्ना मिश्रा है।वैसे तो यह वार्ड वासियों की हर सम्भव मदद करते रहते है लेकिन वार्ड की सड़को को दुरुस्त करने के लिए जो नगर निगम खानापूर्ति किया।उस पर भाजपा के सभासद मुन्ना मिश्रा की नजर नही पड़ी।यही नही नगर निगम के अधिकारियों ने सड़को को दुरुस्त करने में भारी लापरवाही बरती है।केवल त्रिवेणी नगर वार्ड एक प्रमुख मार्ग को ही बनाना जरूरी समझा है जबकि वार्ड के लिंक मार्गो पर बड़े बड़े गड्ढे है नालियों पर बने साइफन पाइप टूटे हुए है,बारिश होने पर पूरे वार्ड में पानी सड़को पर भर जाता है और मोहल्लेवासी उसी में जाने को मजबूर होते है।अभी तक बारिश को लेकर नगर निगम ने नाली नालो की सफाई करना भी उचित नही समझा हैमोहल्ले वासियों के अनुसार वार्डो अन्य मूल भूत सुविधाओं की कमी कई वर्षों से है।

Share this story