*स्वतंत्रता दिवस पर खालसा इंटर कॉलेज में छात्र - छात्राओं ने प्रस्तुत किए मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम*

Khalsa inter college me swatantrata divas samaroh
 

*कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने किया ध्वजारोहण*

*कॉलेज प्रबंधक एवम जन समाज सेवा संस्था द्वारा किए गए पुरुस्कार वितरण*

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। गुरुद्वारा नाका हिंडोला स्थित खालसा इंटर कॉलेज में 77     वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य अतिथि एवम कॉलेज  प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। एनसीसी कैडेट्स द्वारा मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। तदोपरांत छात्र छात्राओं द्वारा देश भक्ति गीतों एवम नृत्य से सभी को मंत्रमुग्ध कर  झूमने पर मजबूर किया गया। कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा एवम जन समाज सेवा संस्था द्वारा कारगिल विजय दिवस से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित निबंध, कविता पाठ, पोस्टर प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में  शामिल होने वाले कुल 83 प्रतिभागियों को पुरुस्कार  एवम प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।


   कॉलेज प्रबंधक स. राजेन्द्र सिंह बग्गा ने  विभाजन की विभीषिका का जिक्र करते हुए उस समय के दर्द के बारे में बताया जिसको कभी नही भुलाया जा सकता।उन्होंने कहा कि विभाजन की त्रासदी के दौरान  असंख्य लोगो को अपनी जान गवानी पड़ी एवम  न जाने कितने लोग बेघर हो गए थे। उन्होंने कहा कि इस  दर्द को उन्होंने एवम उनके परिवार ने भी झेला है। उन्होंने  कहा कि विभाजन के दंश के चलते उनका स्वयं का बचपन काफी संघर्षों में बीता। उन्होंने  संघर्षों के दिनों में मेहनत करके फिर से स्वयं को खड़ा किया, इसके लिए श्री बग्गा जी ने ईश्वर का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि  हमें भेदभाव एवम दुर्भावना मिटाकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना होगा।

उन्होंने अपने शायराना अंदाज में कहा :- *आपस में मतभेद भुलाकर, बुलंद करो ये नारा, हम सब हैं भारत वासी, यह प्यारा देश है हमारा* "। उन्होंने कॉलेज प्रधानाचार्य स. वीरेन्द्र सिंह एवम उप प्रधानाचार्य नीरज श्रीवास्तव के कुशल निर्देशन में कॉलेज प्रगति की सराहना की।


 कॉलेज प्रधानाचार्य वीरेन्द्र सिंह ने एनसीसी एवम स्पोर्ट्स की उपलब्धियों के बारे में बताया।उन्होंने कहा कि वह एक सेवक की तरह कॉलेज की प्रगति के लिए हमेशा कार्य करते रहेंगे। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने मुख्य अतिथि स. राजेन्द्र सिंह बग्गा,  जन समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष रंजीत सिंह व उनकी टीम सहित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक जसविंदर सिंह ने किया। इससे पूर्व छात्र छात्राओं द्वारा  प्रभात फेरी निकालकर देश भक्ति से ओत प्रोत उद्घोषों से शहीदों को याद किया गया। कॉलेज के शिक्षक वीके श्रीवास्तव ने पूर्व की भांति  कॉलेज प्रबंधक, प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों को बेज लगाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

Share this story